Close

बेटी राहा और अपनी 97 वर्षीय ग्रैंडमदर के साथ आलिया भट्ट ने दिया पोज, मां सोनी राजदान ने शेयर की फोटो, बोलीं- OG अल्फा एंड 4 जेनरेशन (Alia Bhatt Poses With Raha And Her 97-Year-Old Grandmother, Soni Razdan Says ‘OG Alpha And 4 Generations’)

आलिया भट्ट की मम्मी और एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ने हाल ही एक क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वूमेन ऑफ द फैमिली फोटो (Women Of The Family Photo) में आलिया भट्ट और उनकी प्यारी बेटी राहा कपूर (Alia Bhatt With Her Daughter Raha Kapoor) भी पोज देते हुए नजर आ रही हैं.

Alia Bhatt

आलिया भट्ट की हाइली एंटीसिपेटेड स्पाई थ्रिलर मूवी अल्फा थियेटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैं. बेटी की मूवी अल्फा को प्रमोट करने के लिए आलिया भट्ट की मम्मी ने सोशल मीडिया पर एक कैंडिड फोटो शेयर की है. फोटो के साथ सोनी राजदान ने एक मूवी नोट भी लिखा है. इस नोट में सोनी राजदान ने अपनी लाइफ की OG अल्फा यानी अपनी मां और आलिया की दादी के बारे में लिखा है.

Alia Bhatt

सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की महिलाओं की एक साथ मिलकर पोज़ देती हुई एक कैंडिड तस्वीर शेयर की, जिसमें आलिया और राहा भी शामिल हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सोनी राजदान ने लिखा - एक ओजी अल्फा वुमन और दूसरी तरफ 4 जेनरेशन एक ही फ्रेम में एक साथ. इस तस्वीर में 97 वर्षीय सबसे बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही है वे आलिया की दादी हैं. नहीं, ये उसका बर्थडे नहीं हैं, लेकिन आज की शाम दादी अपनी नातिन की फिल्म रिलीज से पहले आलिया को विश करना चाहती हैं. 🧿♥️🌺.

Alia Bhatt

सोनी में अपनी पोस्ट में ये भी बताया है कि उनकी फैमिली जर्मनी से आकर भारत में बसी है. आलिया की फिल्म को प्रमोट करते हुए उन्होंने आगे लिखा - 'अल्फा वुमन' कई तरह की होती हैं. वे हमारे आसपास ही होती हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमारी सभी माएं और दादी-नानियां असल में 'अल्फा वुमन' ही होती हैं। अगर आप सहमत हैं तो ♥️ ज़रूर भेजें... मैं उन 'अल्फा वुमन' के बारे में जानना चाहूँगी जिन्हें आप जानते हैं. मेरे साथ ज़रूर शेयर करें.

Share this article