Close

Lock Upp 2: ‘फूहड़पन दिखाने आए हो?’ कंगना रनौत ने राम कपूर की बजाई बैंड, बोलीं- ‘अगर इतने बड़े हो तो शो में आए ही क्यों हो?’ (‘Why you bother to come on the show, just to act cheap’ Kangana Ranaut slams Ram Kapoor for his attitude)

'लॉक अप' (Lock Upp 2) का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. शो में एंट्री के साथ ही कंटेस्टेंट सुर्खियां बंटोर रहे हैं. खासकर राम कपूर (Ram Kapoor) अपने विवादित कमेंट्स और 'रूड बर्ताव' से खबरों में बने हुए हैं. उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख से भी रूड तरीके से बात की, जिसे देखकर यूजर्स उन पर भड़क गए थे. और अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी शो में पहुंचकर राम कपूर की बैंड (Kangana Ranaut slams Ram Kapoor) बजा दी है. कंगना ने धीरज धूपर की भी जमकर क्लास लगाई. 

लॉकअप सीज़न 1 को कंगना ने होस्ट किया था और ऑडियंस उन्हें इस बार काफी मिस कर रही थी. ऐसे में पहले जजमेंट डे पर कंगना ने शो में एंट्री ली तो सभी कंटेस्टेंट के होश उड़ गए. कंगना भी एंट्री के साथ ही पुरानेवाले तेवर में दिखीं. उन्होंने आते ही पहले धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की क्लास लगाई. एक्ट्रेस ने धीरज पर भड़कते हुए कहा, "तुम खुद को शाहरुख खान बोल रहे हो. तुम तो शाहरुख खान का S भी नहीं हो. तुम्हारे अंदर मेन कैरेक्टर एनर्जी बिल्कुल भी नहीं है. साइड में रहकर साइडलाइन होते जा रहे हो."

इसके बाद कंगना ने राम कपूर की धज्जियां उड़ा दीं. कंगना ने राम से कहा कि वह शो में क्या अपना फूहड़पन दिखाने आए हैं?  कंगना ने राम कपूर से कहा, "राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आए क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?" कंगना को रिप्लाई करते हुए राम कपूर ने कहा, "जब सही समय आएगा, तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा, और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से."

मेकर्स ने अभी इस अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. शो में एक्चुअली क्या होगा, यह तो एपिसोड के ऑन-एयर होने पर ही पता चलेगा. पर प्रोमो देखकर ये हिंट जरूर मिला है कि राम कपूर की तगड़ी क्लास लगने वाली है.

बता दें कि हाल ही के एपिसोड में राम कपूर ने शादी में चीटिंग को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिस पर खूब बवाल मचा था. राम ने कहा था कि अगर आप अपने पार्टनर से सचमुच प्यार करते हैं, तो कोई भी चीज रिश्ता नहीं तोड़ सकती. अगर पार्टनर से बुरे वक्त में कोई गलती हो भी जाए, और वो पार्टनर पत्नी और बच्चों से प्यार करता है, तो हर जख्म वक्त के साथ भर जाता है. कभी-कभी चीटिंग जैसी बातें गलती से भी हो जाती हैं. राम कपूर के इस बयान के बाद यूज़र्स भड़क गए थे.

Share this article