हमेशा अपने हद से ज़्यादा बोल्ड फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहनेवाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) के अंदाज़ पिछले कुछ समय से बदले बदले नज़र आ रहे हैं. चर्चा ये भी हो रही है कि उर्फी ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म (Urfi Javed's Conversion Rumors) अपना लिया है और नाम बदलकर उर्फी जावेद से रीता भारद्वाज कर लिया है व हिंदू ब्राह्मण बन गई हैं. इस बीच कामाख्या मंदिर (Urfi Javed visits kamakhya Temple) पहुंचकर उर्फी ने इन खबरों को और हवा दे दी है.

उर्फी जावेद अक्सर हिंदू धर्म से प्रभावित नज़र आती हैं और मंदिरों में मत्था टेकती दिखाई देती हैं. अब एक्ट्रेस असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंची हैं, जहां उन्होंने भगवती के दरबार में मत्था टेका और दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया. कामाख्या मंदिर से उर्फी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

आमतौर पर अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर निशाने पर रहनेवाली उर्फी बेहद ट्रेडिशनल अंदाज़ में कामाख्या मंदिर पहुंचीं. हरे रंग का सूट, पिंक दुपट्टा, माथे पर तिलक और सिर पर लाल चुनरी ओढ़े उर्फी मां भगवती की पूजा अर्चना करती और भक्ति में डूबी नज़र आईं. उर्फी का सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी ये तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं. उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है.

हालांकि उनकी कामाख्या मंदिर यात्रा ने एक बार फिर उन खबरों पर चर्चा शुरू कर दी है जिसमें दावा किया जा रहा था कि उर्फी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और हिन्दू धर्म अपना कर रीता भारद्वाज बन गई हैं. हालांकि उर्फी इन खबरों को खारिज कर चुकी हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा था, "कैसे कैसे बेवकूफ लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, कृपया थोड़ा होमवर्क कर लीजिए, मैंने अपना नाम या धर्म कभी नहीं बदला. मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती."

फिलहाल उर्फी की इस धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कैसे यह पहली बार नहीं है जब उर्फी मंदिर गई हों. इससे पहले भी उर्फी कई हिंदू मंदिरों में मत्था टेकती नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, वह सिख धर्म के पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल भी जा चुकी हैं.

