कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल (Bollywood's Power Couple Katrina Kaif-Vicky Kaushal) में से एक हैं. अक्सर फैंस पावर कपल की एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. हाल ही में विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस वाइफ कैटरीना कैफ की बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की हैं. बारिश के इस मौसम में विक्की और कैटरीना की सुकून भरी रोमांटिक फोटो देखकर फैंस का दिन बन गया है.

लोगों के चहेते एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ कैटरीना कैफ के साथ एक रोमांटिक कोजी तस्वीर शेयर की है. इस ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर के साथ विक्की ने ऐसा दिलकश कैप्शन लिखा है कि जिसे पढ़ने के बाद कई लोगों का दिन बन गया. कैप्शन में विक्की ने लिखा है - बारिश और तुम!!

शेयर की गई इस ब्लैक इन व्हाइट तस्वीर में विक्की और कैटरीना भीगी खिड़की के पास एक साथ खड़े हैं. कैटरीना विक्की के कंधे पर टिकी है और दोनों बाहर की तरफ देखते हुए झम-झमाझम बरसती हुई बारिश का लुत्फ लेते हुए दिख रहे हैं. शेयर की गई कपल की ये रोमांटिक मूड वाली ये फोटो चंद सेकंड में ट्रेंड करने लगी. फैंस भी अपने फेवरेट कपल के बीच प्यार देख कर गुदगुदाने लगे. और कभी कभी अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाने के लिए कपल की प्रशंसा करने लगे.

फैंस ने इस पोस्ट पर अपना ढेर प्यार लुटाते हुए खूब कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिख कि विहान कौशल एक दिन यह तस्वीर अपने पर्स में रखेगा. दूसरे यूजर ने लिखा - इस फोटो ने मुझे साइड में रोने पर मजबूर कर दिया. तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा बॉन्ड हमें भी चाहिए. चौथे यूजर ने लिखा, सच्चा प्यार ऐसा दिखता है.

बता दें कि विक्की का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ महीनों बाद आया है. इस से पहले उन्होंने जो पोस्ट शेयर की उसमें आलोचना का सामना करना पड़ा था.
