Close

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में आने के लिए समय रैना ने सुनील पाल को ऑफर किए 25 लाख रुपए, कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी (Samay Raina Give 25 Lakh Offer To Sunil Pal India Got Latent, Comedian Breaks Silence)

कॉमेडियन सुनील पाल (Comedian Sunil Pal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है. इस वीडियो में सुनील पाल ये कहते हुए दिख रहे हैं कि स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने उन्हें अपने 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' (India's Got Latent Season 2) में बुलाने के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर दिया है. लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है.

मेरी सहेली के इस पॉडकास्ट में जानें सुनील पाल से जुड़ी कई कही-अनकही बातें... पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

Sunil Pal

समय रैना और सुनील पाल एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. लगता है दोनों के बीच कंट्रोवर्सी अभी खत्म नहीं हुई है. सुनील पाल भी समय को ताने मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

Sunil Pal

सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बार फिर से सुनील पाल ने ये दावा किया है कि समय रैना ने उन्हें अपने शो में बुलाने के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर दिया. वीडियो में पैप्स सुनील से ये सवाल पूछते हैं कि आप समय के शो में कब जा रहे हैं? जवाब देते हुए सुनील पाल ने कहा, 'मैं उसके शो में क्यों जाउंगा. वो मुझे फॉलो कर रहा है. वो मेरे पीछे आएगा.

Sunil Pal

सुनील पाल ने ये भी कहा- उसने बात की थी. 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा. इस पर वो बोला कि सर आप गाली मत देना. लेकिन सुनील ने इस सवाल का क्लियर जवाब नहीं दिया कि वो 'इंडिया गॉट लेटेंट 2' में जाएंगे या नहीं.

Sunil Pal

सुनील ने कहा- समय रैना के 11 लाख मिलियन में फॉलोअर्स हैं लेकिन वो सिर्फ मुझे फॉलो करता है. अब वो सही इंसान को फॉलो कर रहा है, तो अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगा.

Share this article