Close

बेटी का गुलगुल, बेटे का गट्टू, संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने अपने ट्विन बच्चों के रखे प्यारे से निकनेम (‘Gulgul’ for the daughter and ‘Gattu’ for the son- Sambhavna Seth Reveals Adorable Nicknames for Their Twins)

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) हाल ही सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने हैं. शादी के 10 साल बाद और काफी स्ट्रगल के बाद उन्हें यह खुशी नसीब हुई है, जाहिर है कपल इस खुशी के घर आ जाने से बेहद खुश है. पैरेंट्स बनने के बाद से ही संभावना और अविनाश की दुनिया अपने बच्चों (Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi enjoying parenthood) के इर्द गिर्द ही सिमट गई है. दोनों फुल टाइम पैरेंट्स ड्यूटी निभाने में लगे रहते हैं, जिसकी झलक वो अपने व्लॉग में दिखाते रहते हैं. अब उन्होंने अपने व्लॉग में बताया है कि उन्होंने अपने बेटे और बेटी के लिए घर का नाम यानी निकनेम (Sambhavna Seth Reveals Adorable Nicknames for Their Twins) डिसाइड कर लिया है. 

Sambhavna Seth Twins Name

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश अपने व्लॉग फैंस के साथ बेबीज़ से जुड़ी डेली अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग (Sambhavna Seth's latest Vlog) में संभावना ने बताया है कि उन्होंने अपने बेबीज़ के निकनेम (Sambhavna Seth & Avinash Dwivedi Reveal Nicknames for Their Twins) के लिए बड़े प्यारे से निकनेम मिल गए हैं. कपल ने बेटे का नाम गट्टू और बेटी का नाम गुलगुल रखा है और घर पर उन्हें इसी नाम से पुकारेंगे. फैंस को भी संभावना के जुड़वा बच्चों के नाम बेहद पसंद आ रहे हैं और वो इसे क्यूटेस्ट नाम बता रहे हैं.

Sambhavna Seth Twins Name

अविनाश द्विवेदी ने पहले अपने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने बच्चों के लिए नाम फाइनल करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है. बिटिया और बेटे दोनों के नाम के अक्षर भी निकाल लिए हैं और दोनों के लिए यूनिक सा नाम ढूंढ रहे हैं. लेकिन तब तक वो पुकारने के लिए बच्चों का निकनेम रखना चाहते हैं. जब बेबीज़ हॉस्पिटल में थे, तभी अविनाश ने बेटी के लिए प्यारा सा निकनेम चेरी तय कर लिया था, जबकि संभावना को बेटे के लिए गुड्डू निकनेम पसंद आया था. लेकिन आखिरकार अब उन्होंने बेबी का निकनेम फाइनल कर दिया है.

Sambhavna Seth Twins Name

संभावना सेठ ने कुछ दिनों पहले व्लॉग में बताया था कि वह 40 दिनों तक बच्चों का चेहरा किसी को नहीं दिखाएंगी, क्योंकि वह नजर में बहुत विश्वास करती हैं. इसलिए वो लोगों नजरों से बच्चों के चेहरे को छुपाकर रखेंगी. उनके ट्विन्स का जन्म 4 जून को हुआ है, इसका मतलब है जुलाई में फैंस को उनके बच्चों का मुंह देखने का मौका मिल सकता है.

Sambhavna Seth Twins Name

बता दें कि संभावना सेठ और उनके पति अविनाश 10 साल से बच्चे की आस में थे और हर संभव कोशिश कर चुके थे. संभावना ने सात बार आईवीएफ प्रोसेस भी करवाया, पर सफलता नहीं मिली. एक बार उनका मिसकैरेज भी हो गया था. कपल ने कई मंदिरों में जाकर औलाद के लिए मन्नत मांगी थी, और अब जाकर उन्हें खुशी नसीब हुई है. संभावना और अविनाश के लिए ये जीवन की सबसे बड़ी खुशी है और वे लाइफ के इस नए फेज़ को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं.

Sambhavna Seth Twins Name

Share this article