सेलिना जेटली (Celina Jaitly) की लाइफ इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रही है.उनकी मैरीड लाइफ (Celina Jaitly's married life) में तूफान मचा हुआ है. सेलिना जेटली (Celina Jaitly divorce) पति पीटर हाग (Celina's Austrian husband Peter Haag) के साथ तलाक और बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ रही हैं. सेलिना ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा और मारपीट के अलावा शारीरिक शोषण के भी आरोप लगाए थे. दोनों के बीच विवाद अब प्रॉपर्टी तक भी पहुंच चुका है. मामला फिलहाल कोर्ट में है. इस बीच सेलिना ने लड़कियों (Celina Jaitly advises women) से अपील की है कि अगर उनके खुद के नाम पर अलग से प्रॉपर्टी है, तो वो शादी से पहले प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट जरूर बनवा लें, नहीं तो आखिर में सब कुछ प्रॉपर्टी का ही मामला बनकर रह जाता है.

सेलिना ने अपने एब्यूजीव मैरेज पर बात करते हुए बताया कि उनके पति ने उनकी 20 करोड़ की संपत्ति अपने नाम पर ट्रांसफर करवा ली. बाद में सेलिना से उनकी उस प्रॉपर्टी से भी एक्सेस छीन लिया, जो शादी से पहले उनकी ही थी. सेलिना ने यह भी बताया कि उन्हें 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पति ने गिफ्ट के तौर पर तलाक के पेपर्स दिए थे. मुझे वो पेपर्स मजबूरी में बच्चों से पढ़वाने पड़े, क्योंकि सब जर्मन भाषा में लिखे थे. बच्चों ने उनकी मां पर लगे आरोप भी पढ़े."

सेलिना ने लड़कियों को सलाह दी कि वो शादी से पहले प्री-नप अग्रीमेंट साइन करवा लें, खासकर तब, जब उनके नाम अपनी अलग से कोई संपत्ति है. वह बोलीं, "मैं लड़कियों को सलाह दूंगी कि अगर आपकी अपनी कोई प्रॉपर्टी है, तो प्लीज शादी से पहले 'प्री-नप' ज़रूर करवा लें. अपनी संपत्ति हमेशा अलग रखें, क्योंकि आखिर में सब कुछ संपत्ति पर ही आकर रुकता है. सारा प्यार, सारी केअर, साथ रहने के वादे, बच्चे, मौत, ज़िंदग... सब कुछ आखिर में संपत्ति का मामला बनकर रह जाता है. और यही बात मुझे सबसे ज्यादा दुख देती है."

सेलिना ने शादी में अपने गलत फैसले के लिए खुद को ही दोष देते हुए कहा, "मैं ही समझ नहीं पाई. मैंने ही गलत फैसला लिया. मैं ही अपनी ज़िंदगी के लिए ज़िम्मेदार हूं." सेलिना ने आगे कहा, "हिंसा और शोषण रातोंरात शुरू नहीं होती. ये प्यार और इन्टेन्सिटी के साथ शुरू होता है. ये प्रॉमिस से शुरू होता है. ये पहले आपको झकझोरता है, फिर कंफ्यूज करता है. फिर आप रोते हो. आखिर में आपको इसकी आदत पड़ जाती है."

सेलिना ने बताया, "पर्सनल लेवल पर आपके जो भी अचीवमेंट हों, वो आपको हिंसा से नहीं बचाते. आपकी पब्लिक इमेज, आपकी अच्छी डिग्री भी नहीं बचा पाती और धीरे धीरे आप टूटती जाती हैं."
बता दें कि सेलिना और पीटर की मुलाकात साल 2010 में दुबई के एक इवेंट में हुई थी, जिसके दोनों करीब आए और फिर साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी ऑस्ट्रिया में ही हुई थी. साल 2012 में सेलिना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इसके बाद साल 2017 में वो एक बार फिर जुड़वां बच्चों के मां बनीं जिनमें से एक बच्चे की हार्ट से जुड़ी समस्या की वजह से मौत हो गई थी. सेलिना ने नवंबर 2025 में मुंबई की कोर्ट में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. उन्होंने पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी.
