Close

नम आंखों से पति कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचीं अरुणा ईरानी, 80 साल की उम्र में छूटा पति का साथ, फिल्ममेकर संग गुपचुप रचाई थी शादी (Aruna Irani looks devastated at husband Kuku Kohli’s funeral, Emotional Aruna Irani bids final goodbye to husband Kuku Kohli)

फिल्ममेकर कुकू कोहली (Kuku Kohli) का 77 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन (Kuku Kohli’s death) हो गया है. आज उनका अंतिम संस्कार (Kuku Kohli’s last rights) ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया, जिसमें के कई कलाकार शामिल हुए. विक्की कौशल-कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) से लेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) तक फिल्ममेकर कर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.

Aruna Irani

कुकू कोहली की अंतिम यात्रा से उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) का भी वीडियो सामने आया है, जहां वो बदहवास हालत में नजर (Aruna Irani looks devastated at husband Kuku Kohli’s funeral) आ रही हैं. अरुणा ईरानी पति कुकू कोहली को अंतिम विदाई (Kuku Kohli Last Rites) पहुंचीं, जहां वो रोती-बिलखती नज़र आईं. पति के निधन से अरुणा किस तकलीफ से गुजर रही हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता हैं. कुकू के अंतिम संस्कार में अरुणा की हालत देख लोगों की आंखें भी नम हो गई हैं.

Aruna Irani

पति कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को देख और उन्हें आखिरी विदाई देते वक्त अरुणा ईरानी बुरी तरह रो पड़ीं. पति को खोने के गम से वो बिल्कुल टूट चुकी हैं और उनका दर्द आंखों से आंसू बनकर बह निकल रहा है. पति के जाने से वो 80 साल की उम्र में बिल्कुल अकेली हो गई हैं.

Aruna Irani

कुकू कोहली की डेथ के बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. कुकू कोहली ने दो शादियां की थीं. अरुणा ईरानी उनकी दूसरी पत्नी थीं, जिनसे उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली थी. दोनों का रिश्ता सामने आने के बाद काफी विवाद भी हुआ था. अरुणा पर कुकू का घर तोड़ने तक के आरोप लगे. हालांकि, सालों बाद अरुणा ईरानी ने इस रिश्ते को लेकर अपनी तरफ की कहानी बताई थी. उन्होंने कहा था कि जब वह कुकू से प्यार करने लगी थीं, तब उन्हें यह पता नहीं था कि वह शादीशुदा हैं. बाद में जब उन्हें सच्चाई पता चली, तब तक वो उनके प्यार में इतना डूब चुकी थीं कि पीछे हटना मुमकिन नहीं था. दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हुईं, लेकिन दोनों ने साथ जिंदगी बिताई और यह रिश्ता सालों तक कायम रहा.

Aruna Irani

कुकू से शादी के बाद अरुणा ईरानी कभी मां नहीं बनीं और मां न बनने का फैसला खुद अरुणा ईरानी ने लिया था. कोई औलाद न होने की वजह से वो अब बिल्कुल अकेली हो गई हैं. बता दें कि कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनका निधन हो चुका है. पहली शादी से उन्हें दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम पूजा कोहली और करिश्मा कोहली है.

Aruna Irani

Share this article