Close

अजय देवगन ने दी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि, X पर शेयर की पोस्ट, लिखा – हमेशा आभारी! फिल्म मेकर ने ‘फूल और कांटे’ से की थी अजय के बॉलीवुड करियर की शुरुआत (‘Forever Grateful’- Ajay Devgn Pays Tribute To Kuku Kohli, Filmmaker Who Launched His Bollywood Career With Phool Aur Kaante)

77 वर्षीय फिल्म मेकर कुकू कोहली (Film Maker Kuku Kohli) का 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स फिल्म मेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं हैं. एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक्स पर भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर फिल्म मेकर को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि कुकू कोहली ने अजय देवगन को उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे (Fool Aur Kante) को डायरेक्ट कर उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च किया था.

Ajay Devgn

फिल्म मेकर कुकू कोहली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके यूं अचानक चले जाने से बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं उनके फैंस भी दुखी है. इंडस्ट्री के अनेक लोग सोशल मीडिया पर कुकू कोहली को हार्टफेल्ट ट्रिब्यूट दे रहे हैं.

Ajay Devgn

इसमें से अजय देवगन भी एक हैं, जिन्होंने दिवंगत कूकू कोहली को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया. कुकु कोहली वे व्यक्ति थे जिन्होंने सिंघम एक्टर की पहली फिल्म फूल और कांटे को डायरेक्ट कर उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.

Ajay Devgn

 

ट्रिब्यूट देते हुए अजय देवगन ने एक्स पर लिखा – कुछ लोग आपकी लाइफ की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं. मेरे लिए कुकू जी उन्हीं लोगों में से एक थे. मैं आपका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा, कि आपने मुझ पर विश्वास किया. कुकूजी आपको हमेशा मिस करेंगे. ॐ शांति!

Ajay Devgn

बता दे कि ‘फूल और कांटे’ कुकू कोहली और अजय देवगन की पहली फिल्म थी. इस फिल्म से कुकू कोहली ने डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म से अजय देवगन को एक एक्शन स्टार के तौर पर पहचान मिली. इस फिल्म में अजय ने दो चलती हुई मोटरसाइकिलों के बीच ‘स्प्लिट’ करते हुए एंट्री की, वो सीन आज भी बॉलीवुड के आइकॉनिक सींस में से एक है.

Share this article