एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अपनी बेटी जुनेरा (Daughter Zuneyra) के साथ केरल के गुरुपुरम श्री महा विष्णु मंदिर (Gurupuram Sree Maha Vishnu Temple in Kerala) में ओणम का त्योहार बहुत खास तरीके से सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने इस फेस्टिवल की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं.

ओणम सेलिब्रेशन के इस अवसर पर रिचा चड्ढा गोल्डन एंड व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल साड़ी और हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहने हुए बेहद सिंपल लुक में नजर आई.

इस मौके पर ऋचा की बेटी ज़ुनेरा भी ओणम के स्पेशल और ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई. मां बेटी की इस जोड़ी ने ओणम सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया और गुरुपुरम अर्जुनन के अनावरण समारोह को देखा.

सेलिब्रेशन के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा – यहां आकर इस खूबसूरत माहौल में सांस्कृतिक रूप से ओणम सेलिब्रेट करना बहुत स्पेशल अहसास है. और बेटी जुनेरा के साथ यहां होना इसे फेस्टिवल को और भी खास बनाता है.

जुनेरा के लिए भी ये मौका बहुत खास है. ओणम के लिए हमने उसके लिए एक स्पेसी ओणम ड्रेस भी बनवाई थी. एक्ट्रेस ने ओणम के इस खास मौके पर मंदिर को ‘गुरुपुरम अर्जुनन’ नाम का असली हाथी भेंट किया.

मैकेनिकल हाथी तोहफ़े में देने के पीछे की सोच बताते हुए, ऋचा ने कहा कि उन्हें भी अपने जैसे दूसरे हाथियों के साथ अपने प्राकृतिक माहौल में आज़ादी से रहने का हक़ है. इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
