Close

दिशा परमार ने अपनी लाडली नव्या के साथ शेयर की मस्ती टाइम फोटोज़, लिखा प्यारा सा नोट- बेटियां ही होती हैं जिसके साथ आप हंसते हैं, सपने देखते हैं (Disha Parmar shares masti time moments with daughter Navya, Writes adorable note, ‘Daughter is someone you laugh with, dream with)

फेमस सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) बीटाउन के पॉपुलर कपल हैं. दोनों एक प्यारी सी बेटी नव्या (Navya Vaidya) के पैरेंट हैं और जमकर पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों नव्या के साथ बिताए मोमेंट्स को अक्सर फैंस के साथ शेयर करते हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार भी बरसाते हैं, खासकर नव्या की क्यूटनेस पर फैंस दिल हार बैठते हैं.

दिशा इन दिनों करियर से ज़्यादा मम्मी ड्यूटीज पर फोकस कर रही हैं और ज़्यादातर अपनी लाडली संग क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आ जाती हैं, जिसकी झलक भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब दिशा ने अपनी लाडली के साथ मस्ती करते हुए बेहद अडोरबेल फोटोज़ (Disha Parmar shares masti time moments with daughter Navya) शेयर की हैं, जिसे इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है. 

दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर नव्या के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मां-बेटी मस्ती टाइम एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में कैमरे को पोज़ करते नव्या इतनी क्यूट लग रही हैं कि दिशा खुद को रोक नहीं पाईं और नव्या को पकड़ कर किस (Disha Parmar showers love on daughter) कर दिया. 

इस पोस्ट के साथ दिशा ने कैप्शन में अपनी लाडली पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "मेरे नवू और मम्मा का मस्ती टाइम. मेरे लाइफ का करिश्मा जो पिछले ढाई साल से हमारे जीवन में खुशियां ला रही है. हर बेटी अपनी मां के लिए रोशनी की किरण होती है. बेटियां ही होती हैं जिसके साथ आप हंसते हैं, सपने देखते हैं और प्यार उड़ेलते हैं."

अब दिशा और उनकी लाडली की इन तस्वीरों पर फैंस भी प्यार बरसा रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट करके नव्या को बेहद क्यूट बता रहे हैं. 

Share this article