गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इस समय एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज़ देखकर फैंस हैरान हैं. और जिस तरह पिछले एपिसोड्स में वो बिंदास गालियां देती नज़र आईं, उसे देखकर तो लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए हैं. उनका ये अनफ़िल्टर्ड वर्ज़न देखकर लोग उनकी भाषा पर सवाल उठा रहे हैं. और अब अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने भी इस पर स्ट्रॉन्गली रिएक्शन दिया है और बिना नाम लिए गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा पर गुस्सा (Sudhanshu Pandey Slams Sunita Ahuja) जाहिर किया है.

टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में वनराज की भूमिका निभा चुके एक्टर सुधांशु पांडे ने बिना किसी का नाम लिए सुनीता आहूजा पर तंज कसा. उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा रहे कंटेंट को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि लोग आखिर किस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं. सुधांशु ने कहा, "इस देश में आखिर हो क्या रहा है? लोग इंस्टाग्राम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं जो मुझे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगतीं. सच कहूं तो मुझे यह बेहद क्रिंज लगता है. ऐसी चीजें तेज़ी से वायरल होती हैं. कभी-कभी लगता है कि क्या हमारे देश की सोच इतनी बदल गई है? मैं सिर्फ नई पीढ़ी की बात नहीं कर रहा, बल्कि पिछली दो पीढ़ियां भी काफी बदल चुकी हैं. लोग ऐसी चीजों को पसंद कर रहे हैं, जो हमारे समाज के लिए नुकसानदायक हैं."
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/waUl6yli3nE?si=3pof9nfZOsXqsHJW" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>

उन्होंने आगे कहा, "कुछ मूर्ख लोग सिर्फ हंगामा मचाने में लगे हैं. वे दूसरों की बेइज्जती करते हैं और गालियां देते हैं. मैंने हाल ही में एक ओटीटी शो की क्लिप देखी, उसमें सभी लोग खुलेआम एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे. कभी-कभी मैं यह देखकर हैरान हो जाता हूं कि आजकल महिलाएं जरूरत से ज्यादा गालियां देने लगी हैं, लड़कों से भी ज्यादा. मुझे लगता है कि लोगों ने कूल होने का मतलब बिल्कुल गलत समझ लिया है. मैंने यह भी देखा कि एक सीनियर एक्टर की पत्नी, जो उस शो जो उस शो का हिस्सा हैं, दूसरों को गालियां दे रही थीं. हम दुनिया के सामने कैसा उदाहरण पेश कर रहे हैं? अगर हम युवा पीढ़ी के लिए अच्छा उदाहरण नहीं बन सकते, तो आखिर हम क्या कर रहे हैं?"

सुधांशु ने ऐसी भाषा पर सवाल खड़े किए और टीवी-ओटीटी चैनल्स से अपील की कि वो ऐसे कंटेंट पर रोक लगाएं. एक्टर ने कहा, "शब्दों में बहुत ताकत होती है. आपकी दो बातें किसी की जिंदगी बदल सकती हैं. इसलिए हमें हमेशा सोच-समझकर और अच्छी बातें करनी चाहिए, क्योंकि हमारे शब्दों का असर लोगों पर पड़ता है. मैं टीवी चैनलों और OTT प्लेटफॉर्म्स से कहना चाहता हूं कि रियलिटी शो के नाम पर ऐसा कंटेंट बनाना बंद करें. आज सिर्फ ज्यादा से ज्यादा व्यूज और नंबरों के लिए ऐसा कंटेंट बनाया जा रहा है. बड़े-बड़े सितारे भी ऐसे शोज होस्ट कर रहे हैं और उन लोगों का साथ दे रहे हैं, जो सिर्फ गालियां देते हैं और दूसरों की बेइज्जती करते हैं. मुझे लगता है कि हम जैसे लोगों के लिए इस दुनिया में जगह ही नहीं बची है, क्योंकि हम किसी का ध्यान खींचने के लिए न गालियां देते हैं और न ही किसी का अपमान करते हैं."

सुधांशु पांडे ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन उनका साफ इशारा सुनीता आहूजा की ओर था. बता दें कि सुधांशु जब मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में आए थे, तब भी उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी और सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट के नाम पर न्यूडिटी परोसने वालों की क्लास लगाई थी.
