Close

प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपडेट, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी एक्ट्रेस (Deepika Padukone to welcome second baby soon, gives  pregnancy update, opens up about third-trimester challenges)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दूसरी बार पेरेंट बनने वाले हैं. इसी साल अप्रैल 2026 में अपनी कपल ने सेकंड प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone's second pregnancy) अनाउंस की थी, जो उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबरी थी. फैंस तभी से दीपिका की प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट्स जानने को बेताब हैं, लेकिन दीपिका ने फिलहाल मीडिया की नज़रों से दूरी बनाकर रखी हुई है, वो सोशल मीडिया से भी दूर हैं, इसलिए उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में कोई अपडेट नहीं मिल रही है, लेकिन अब दीपिका ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अपडेट शेयर की है, साथ ही ये हिंट भी दिया है कि वो कब तक बच्चे को जन्म देंगी. 

Ranbir and Deepika Padukone second baby

हालांकि प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका इक्का दुक्का बार पब्लिकली स्पॉट (Deepika Padukone pregnancy uodate) हुई हैं और उनके बेबी बंप की झलक भी दिखाई दी, लेकिन इसके बाद से वो पब्लिक की नज़रों से दूर ही हैं. फैंस  दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, इस बीच दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद फनी तरीके से बताया है कि वो प्रेग्नेंसी के किस फेज में हैं.

Ranbir and Deepika Padukone second baby

एक्ट्रेस ने एक मजेदार रील पोस्ट की है और बताया है कि वो तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि प्रेग्नेंसी में उनका क्या हाल है. वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला बाथरूम की तरफ झुककर चलती हुई दिख रही है, जो तीसरे ट्राइमेस्टर की एक रिलेटेबल मोमेंट है. दीपिका ने पोस्ट के साथ केवल उल्टा इमोजी बनाया है. वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, 'प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम जाने के लिए उठना'. इस तरह एक्ट्रेस ने हिंट दे दिया है कि वो तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं.

Ranbir and Deepika Padukone second baby

यानी एक्ट्रेस बहुत जल्दी ही दूसरे बेबी को जन्म देनेवाली हैं. दीपिका की ये पोस्ट देखकर फैंस खुश हो गए हैं और विश कर रहे हैं कि दीपिका जल्दी ही बेबी को जन्म दें और उनके घर इस बार धुरंधर आए. कई लोग हार्ट इमोजी पोस्ट करके उनके लिए प्यार और केअर शो कर रहे हैं. 

Deepika Padukone second baby

दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में दुआ का पूरा फेस नहीं दिख रहा है. दुआ ने हाथ में प्रेग्नेंसी किट थाम रखी थी. बता दें दुआ डेढ़ साल की हो गई है और अब जल्द ही दुआ को छोटा भाई या बहन भी मिलने वाला है.

Deepika Padukone second baby

Share this article