Close

फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल के सफर को हेमा मालिनी ने किया याद, बोलीं – मैं अपने फिल्मी सफर को लेकर ख़ुद को सौभाग्यशाली और गर्वित महसूस करती हूं (Hema Malini Recounts Her 60 Year Journey In Films, Says – I Feel Blessed And Proud Of My Film Journey)

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ('Dream Girl' Hema Malini) के फिल्म इंडस्ट्री में 60 साल पूरे हो गए (Complete 60 years of industry) हैं. एक्ट्रेस ने इस अवसर को सेलिब्रेट करते हुए वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि वे अपनी इस फिल्मी जर्नी में ख़ुद को ब्लेस्ड और प्राउड फील करती हैं. और इसका क्रेडिट वे अपने फिल्म डायरेक्टर, अपने को-स्टार्स, टेक्नीशियंस और अपनी फैमिली को देती हैं, जिन्होंने उन्हें इतना सपोर्ट किया .

हेमा मालिनी के इंडस्ट्री में 60 साल पूरे होने के अवसर पर बीते शुक्रवार शाम को मुंबई के शनमुखानंद हॉल में एक इवेंट होस्ट किया. इस म्यूजिकल इवेंट में 15 वादकों वाले एक लाइव ऑर्केस्ट्रा ने गीतों के माध्यम से हेमा मालिनी के फिल्मी करियर की उपलब्धियों का जश्न मनाया. अपने इस स्पेशल इवेंट 'हेमा मालिनी: लाइव इन कॉन्सर्ट' से पहले हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार बनने से लेकर क्लासिकल डांस करने और सांसद के तौर पर लोगों की सेवा करने तक के अपने सफ़र को याद किया.

सफलता के पीछे के मजबूत स्तंभों को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा - मैं अपनी मां की बहुत आभारी हूं जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया. मैं अपने पूरे परिवार की आभारी हूं, जो हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा. करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकीं हेमा मालिनी ने कहा कि वे इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं, जिसने अनगिनत स्टार्स को पैदा किया.

बता दें कि एक्टिंग के अलावा हेमा मालिनी ने दो फिल्मों का डायरेक्ट किया है, पहली फिल्म - दिल आशना है और टेल मी ओ खुदा शामिल हैं.फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये इंडस्ट्री टैलेंटेड और डेडिकेटेड व्यक्ति को सफलता के ऊंचे मुकाम पर पहुंचने का अवसर देता है। इसके अलावा हेमा मालिनी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट और कैमरामैन के अमूल्य योगदान की भी सराहना की.

इस म्यूजिकल इवनिंग को मेमोरेबल बनाने के लिए सुदेश भोंसले, सुरेश वाडकर, पद्मिनी कोल्हापुरी, शब्बीर कुमार, अनु मलिक, अनूप जलोटा, कविता कृष्णमूर्ति, विजेता पंडित और पूर्णिमा श्रेष्ठा जैसे दिग्गजों ने मंच पर हेमा मालिनी के सदाबहार गीतों की जादुई प्रस्तुतियां दीं. हेमा मालिनी ने सभी गायकों का आभार जताया और कहा कि 1970 और 80 के दशक के गानों और फिल्मों का आकर्षण आज भी पूरी दुनिया में बरकरार है।

हेमा मालिनी की इस खुशी में बॉलीवुड के वेटरन स्टार्स और उनके पुराने दोस्त पहुंचे, जिनमें रमेश सिप्पी, राकेश रोशन, शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र, मधु, पूनम ढिल्लों, किरण जुनेजा, बाबुल सुप्रियो और संजीव गुप्ता शामिल हुए. हेमा मालिनी ने अपने को स्टार्स को धन्यवाद दिया.

इस रंगारंग शाम का सबसे भावुक पल वो था, जब बॉलीवुड के असली ‘ही-मैन’ और हेमा मालिनी के हमसफर यानी लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट दिया गया. दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री के सुनहरे पलों को याद कर पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

Share this article