एक्टर जहीर इकबाल ने अपने ससुरजी और सासु मां यानि शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा (‘Sasurjee-Sasumaa’ Shatrughan Sinha-Poonam Sinha) को उनकी शादी की 45वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर बधाई दी है. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ससुर जी और सासु मां की शादी की एक अनसीन फोटो शेयर कर उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया है

आज 10 जुलाई को वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी की 45वीं सालगिरह है. इस मौके पर उनके प्यारे दामाद जहीर इकबाल ने उन्हें दिल से बधाई दी है. सालगिरह के इस अवसर को जहीर ने तब और खास बना दिया जब उन्होंने अपने ससुर जी और सासु मां की रेयर विंटेज फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.

इस अनसीन फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शादी की ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दुल्हा बने शत्रुघ्न सिन्हा ने व्हाइट कलर की शेरवानी और गले में फूलों की माला पहने हुए एलीगेंट लग रहे हैं. जबकि दुल्हन बनीं पूनम सिन्हा रेड कलर की साड़ी के साथ ट्रेडीशनल ज्वेलरी और वेडिंग एक्सेसरी पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इस अनसीन और रेयर फोटो में दूल्हा-दुल्हन बहुत खुश लग रहे हैं और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं.

इस अनसीन फोटो को शेयर करते हुए जहीर ने लिखा है - हैप्पी एनिवर्सरी, ससुरजी और सासुमां. जहीर के इस प्यार भरे कैप्शन से साफ झलक रहा है कि उनका अपनी वाइफ सोनाक्षी सिन्हा के पैरेंट्स के साथ कितनी क्लोज बॉन्डिंग है. एक्टर के इस मैसेज ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा 10 जुलाई, 1945 को शादी के बंधन में बंधे थे. आज भी ये कपल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक है.
