Close

दीपिका पादुकोण संग अपने ब्रेकअप पर ये क्या कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दे दिया मुजम्मिल इब्राहिम ने, बोले- मैंने ही उसे छोड़ दिया था, मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है… (Muzammil Ibrahim Makes A Controversial Statement Regarding His Breakup With Deepika Padukone)

'स्पेशल ऑप्स' एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम (Special Oops fame Actor Muzammil Ibrahim) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ये कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्होंने उस वक्त दीपिका पादुकोण को डेट (Date With Deepika Padukone) किया था, जब दीपिका वे मुंबई में नई-नई आईं थी. जब वे बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने के लिए आईं थीं. वीडियो में इब्राहिम ने ये भी कहा कि उन्होंने ही दीपिका को छोड़ा था, उन्हें आज भी इस बात का कोई पछतावा नहीं है.

साल 2025 में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में इब्राहिम ये दावा करते हुए नजर आ रहे हैं- दीपिका पादुकोण और मैंने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. मुंबई आने के बाद दीपिका जिस पहले लड़के से मिली थीं वो मैं था। मेरी भी ये फर्स्ट रियल डेटिंग थी. हम दोनों में से दीपिका ने मुझे पहले प्रपोज किया था. हमारा ब्रेकअप हुआ. मैंने उन्हें छोड़ दिया.लेकिन मुझे इस बात को कोई पछतावा नहीं है. मुझे किसी को भी छोड़ने का कभी कोई पछतावा नहीं होता. उस समय में मैं स्टार था और वो सिर्फ एक मॉडल थीं. एक्ट्रेस भी नहीं थीं. लेकिन मैं तब तक एक्टर बन चुका था.

सिद्धार्थ ने फिर इब्राहिम से ये सवाल पूछा कि शादी के बाद भी वे दीपिका से बात करते थे. तो उन्होंने जवाब दिया- दीपिका पादुकोण को शादी से पहले हम कभी-कभी एक दूसरे से बात करते थे. ब्रेकअप के बाद हम दोस्त बन गए थे. एक दूसरे को विश करते थे, खासतौर से उनके अचीवमेंट करने पर. रणवीर सिंह से शादशादी के बाद दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह से शादी के बाद उनका संपर्क टूट गया.

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आज तक कभी दीपिका पादुकोण ने कभी भी मुजम्मिल इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते की बात को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया. पर जब से ये वीडियो सामने आया है तब से लोग मुजम्मिल पर ये आरोप लगा रहे हैं कि पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा - शुक्रिया, उन्हें छोड़ने के लिए. भगवान ने उन्हें बहुत अच्छी लाइफ दी है. दूसरे यूजर ने लिखा - अब बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है. अब वे पॉपुलर हैं, मैरिड हैं, जल्द ही 2 बच्चों को मां बनने वाली हैं.

Share this article