सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है. इस इंस्टा स्टोरी को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक को सपोर्ट (Support Of Sonam Wangchuk) करने के लिए अपनी स्टोरी शेयर की है.

दीपिका पादुकोण इस बार एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं, बल्कि इस बात को लेकर चर्चा में उन्होंने एक ऐसी पोस्ट इंटरनेट पर शेयर की है, जिसने हलचल मचा दी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक स्टोरी पोस्ट की थी, लेकिन बाद में किसी कारण से उसे डिलीट भी कर दी. हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

असल में दीपिका की इस इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीन शॉट एक्स पर वायरल हो रहा है. इस स्क्रीन शॉर्ट को दीपिका की गई इंस्टाग्राम स्टोरी बताया जा रहा है, जो बाद में उन्होंने डिलीट कर दी . अब अब इस ऐसा दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपिका ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया और मोदी सरकार का विरोध.

इस वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार - दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की एक फोटो शेयर की है. कैप्शन में लिखा है - हम सिर्फ सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर रहे हैं। हमारे लोकतंत्र की भी यही स्थिति है.... कोई इस बारे में खुलकर बात क्यों नहीं कर रहा है?

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस पोस्ट को दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के कहने पर डिलीट की है. क्योंकि धुरंधर की सक्सेस के बाद से लगातार रणवीर सिंह बीजेपी और आरएसएस से जुड़े हुए नज़र आ रहे हैं.असलियत तो ये है कि दीपिका पादुकोण ने ऐसी कोई भी इंस्टा स्टोरी अपने वेरिफाइड अकाउंट्स से पोस्ट नहीं की है. ये एक फेक पोस्ट है, जिसे डिजिटली एडिट करके इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है
