Close

पटना के मरीन ड्राइव पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने की गंगा मैया की पूजा, उतारी आरती, सिद्धार्थ बोले- छठी मैया की जय, वहीं तमन्ना ने जीता फैंस का दिल (Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia Attend Ganga Aarti In Patna)

अपनी अपकमिंग फिल्म वी-वान के प्रमोशन के लिए पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (Sidharth Malhotra And Tamannaah Bhatia) ने गंगा आरती (Ganga Aarti) में शामिल हुए. इस दौरान स्टार्स ने बिहार की संस्कृति और छठ पूजा पर अपनी बात कही.

Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना के जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पहुंचे थे.

Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia

सिद्धार्थ और तमन्ना ने वहां पर गंगा आरती की. और अब द विवान टीम के पटना ट्रिप के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं.

Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia

तमन्ना भैया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में तमन्ना और सिद्धार्थ पंडित के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ गंगा मां की पूजा और आरती करते हुए नज़र आ रहे हैं.

Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia

गंगा आरती करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ मिलकर ‘छठी मैया की जय’ कहकर जयकार किया.

Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia

एक्टर ने फिल्म और पूर्वांचल की संस्कृति के बारे में फैंस से ढेर सारी बातें की. फिर तमन्ना ने भी फैंस के साथ अपने गंगा आरती में शामिल होने के अनुभव को शेयर किया. इस पहले सिद्धार्थ, तमन्ना और एकता कपूर ने महावीर मंदिर में भगवान के दर्शन और प्रार्थना कर उनका आशीर्वाद लिया.

 

Share this article