Close

बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन: शाहरुख से लेकर सलमान तक… बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड के खौफ के किस्से… (Bollywood’s underworld connection: From Shah Rukh to Salman, Bollywood stars targeted by the underworld)

एक टाइम था जब बॉलीवुड काफी हद तक अंडरवर्ल्ड (Underworld) के दबाव में था. ये दौर था हाजी मस्तान (Haji Mastan) और दाऊद (Dawood Ibrahim) जैसे गैंगस्टर्स का, जिनका बॉलीवुड (Bollywood and underworld connection) में इतना खौफ था कि फ़िल्म के बजट, स्टारकास्ट से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक… हर जगह उनका दखल होता था. वो जब चाहे, स्टार्स को दुबई में हाजिरी लगवा लेते थे और स्टार्स को भी मजबूरन उनकी बात माननी पड़ती थी. आज हम बताएंगे बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के ऐसे ही कुछ किस्से.

 

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन की और भी दिलचस्प स्टोरीज़ जानने के लिए देखें मेरी सहेली (Meri Saheli podcast) का ये पॉडकास्ट:

जब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी

Shahruk Khan

शाहरुख़ ख़ान खुद कबूल कर चुके हैं कि उनके पास अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा शकील का कॉल आया था. शकील ने SRK को जबरन एक कहानी सुनाई थी और उन पर इस कहानी पर फ़िल्म बनाने का दबाव डाला था. इतना ही नहीं फ़िल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के रिलीज़ के बाद भी उनके पास अंडरवर्ल्ड जगत से धमकीभरी कॉल्स आई थी. लेकिन इन धमकियों से शाहरुख ने डरने की बजाय उन्हें जवाब दिया था, “मैं कभी फिल्म और शो नहीं करूंगा…मैं पठान हूं, अगर चाहो तो मुझे गोली मार दो. मैं डरता नहीं हूं तुमसे, मैं तुम्हारे साथ काम नहीं करूंगा और न ही तुम्हारे लिए शोज करूंगा.” इस घटना के बाद शाहरुख खान को तीन साल तक पुलिस की भारी सिक्योरिटी के बीच में रहना पड़ा था.

राकेश रोशन (Rakesh Roshan) पर हुई थी फायरिंग

Rakesh Roshan

2000 में आई राकेश रोशन प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘कहो न प्यार है’ सुपर डुपर हिट हुई थी  और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड धुआंधार कमाई की थी. राकेश रोशन ने इस फ़िल्म से ऋतिक रोशन को लॉन्च किया था. अंडरवर्ल्ड डॉन, अली बाबा बुदेश फ़िल्म की कमाई में हिस्सा चाहते थे. राकेश रोशन ने मना कर दिया तो उन पर फायरिंग करवाई गई. उनके हाथ और सीने पर गोली चलाई गई थी.

गोविंदा ने (Govinda’s underworld link) दाऊद की पार्टी में किया था डांस

Govinda

90 के दौर में गोविंदा का दाऊद इब्राहिम की पार्टी में डांस करते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. गोविंदा ने दुबई में डॉन की पार्टी अटेंड की थी. इसके बाद उनका नाम अंडरवर्ल्ड के लोगों से जोड़ा जाने लगा था. हालांकि मेरी सहेली पॉडकास्ट में सीनियर क्राइम रिपोर्टर वाहिद अली ने बताया कि तब बॉलीवुड में इस तरह की बात आम थी और दाऊद का इतना खौफ था कि स्टार्स को ना नहीं कह पाते थे.

सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम जुड़ चुका है

Salman Khan

भाईजान सलमान खान का भी नाम दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है. कहा जाता है कि दाऊद के भाई नूरा से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों की साथ में तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं. कहा तो ये भी जाता है कि सलमान की फिल्म ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ में भी अंडरवर्ल्ड के लोगों ने पैसे लगाए थे.

संजय दत्त (Sanjay Dutt) का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

Sanjay Dutt

संजय दत्त का नाम दाऊद इब्राहिम, अबू सलेम और अनीस इब्राहिम से जुड़ना जग जाहिर है. अबू सलेम से ही संजू बाबा ने एक 57 ली थी, जिसकी वजह से मुंबई बम ब्लास्ट में उनका नाम आया और उन्हें जेल की सज़ा तक काटनी पड़ी.

गुलशन कुमार (Gulshan Kumar murder) की हत्या

Gulshan Kumar

टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की 1997 में दिन-दहाड़े हत्या की गई थी. तब गुलशन कुमार लोखंडवाला में स्थित अपने घर से मंदिर जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने आकर उनपर गोलियां चलाई थी. कहा जाता है कि उनकी हत्या दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम के कहने पर हुई थी.

मंदाकिनी, ममता कुलकर्णी और मोनिका बेदी का रोमांटिक कनेक्शन

Mandakini

सिर्फ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम भी अंडरवर्ल्ड से जुड़ चुका है. मंदाकिनी (Mandakini) का दाऊद के साथ, मोनिका बेदी (Monica Bedi)का अबू सलेम के साथ और ममता (Mamta Kulkarni) का विकी गोस्वामी संग रिश्ता किसी से छिपा नहीं है.

इसके अलावा भी कई किस्से हैं जब बॉलीवुड को अंडरवर्ल्ड की धमकियों का सामना करना पड़ा. मुकेश भट्ट, बोनी कपूर, राकेश रोशन  कई मौकों पर इस बात की पुष्टि भी कर चुके हैं.

Share this article