Close

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Ganesh Chaturthi: आलिया भट्ट ने दिखाई अपने गणपति सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें, शेयर की रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ एडोरेबल फोटोज (Alia Bhatt Shares Glimpse Of Ganesh Chaturthi Shares Ranbir Kapoor And Daughter Raha Photos)

हर साल की तरह इस बार भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor) ने गणेश सेलिब्रेशन (Ganesh Chaturthi) बड़ी धूमधाम से किया, जिसकी खूबसूरत झलकियां आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

आलिया भट्ट ने अपनी फैमिली के साथ गणपति सेलिब्रेशन को एंजॉय करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ खास पलों को शेयर किया हैं. शेयर की गई तस्वीरों में आलिया अपने हसबैंड रणबीर कपूर, बेटी राहा और सास नीतू सिंह के साथ फेस्टिव मूड में नजर आ रही हैं.

पहली फोटो में आलिया अपने फेवरेट गणपति बप्पा की मूर्ति को टीका लगाते हुए नज़र आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के साथ मिलकर दोनों हाथ जोडकर बप्पा से प्रार्थना करते हुए नज़र आ रहे हैं.

इस तस्वीर में बेबी राहा का फेस दिखाई नहीं दे रहा है. आलिया ने फोटो क्लिक करते समय राहा का फेस अपने हाथों से कवर कर दिया. तीसरी फोटो में आलिया, रणबीर और नीतू सिंह कपूर बप्पा की आरती करते हुए नज़र आ रहे हैं.

फेस्टिव मूड में दिख रही आलिया ने अपनी सोलो फोटो भी क्लिक की हैं. इसके अलावा आलिया ने अपने गणपति सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है, जिसमें बप्पा की प्यारी फोटो, आलिया बप्पा की आरती उतारते हुए सोलो फोटो, और पूरी फैमिली एक साथ बैठ कर पूजा करते हुए नज़र आ रही हैं.

फोटो की इस सीरीज में एक फोटो ने जिमफैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जिसमें बने राहा एक पेपर पर गणपति बप्पा की ड्राइंग बनाते हुए दिखाई दे रही है. आखिर में आलिया ने अपने गणपति बप्पा के विसर्जन की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

एक्ट्रेस की गणपति सेलिब्रेशन की ये फोटो डायरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं. और गणपति बप्पा मोरया लिख कर बेबी राहा पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article