Close

सलमान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने दिया रिएक्शन, फैंस से पूछा- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है’ (Salman Khan’s latest Mumbai appearance sparks concern among fans, Actor reacts with cryptic post- ‘How Is Yor Health?’)

सलमान खान (Salman Khan) फिलहाल इंटरनेट का ट्रेंडिंग (Salman Khan trending) टॉपिक बने हुए हैं, लेकिन अपनी फिल्म या किसी और बात के लिए नहीं, बल्कि अपने बदले हुए लुक की वजह से. दरअसल कल बॉलीवुड के दबंग खान एक इवेंट में पहुंचे तो उनका लुक बिल्कुल ही चेंज लग रहा था. थकी आंखें, बुझा चेहरा, उड़ी रंगत... अपने लेटेस्ट अपीयरेंस में सलमान (Salman Khan's latest appearance )बीमार लगे. उनको इस तरह देखकर फैंस शॉक्ड रह गए और उनसे तरह तरह के सवाल पूछने लगे. लोगों की सवालों पर सलमान ने फर्स्ट रिएक्शन दिया है. 

Salman Khan

फैंस की चिंता के बीच सलमान ने सोशल मीडिया पर देर रात अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट (Salman Khan shares cryptic post) शेयर किया और अपनी हेल्थ अपडेट देने की बजाय फैंस से सवाल किया और लिखा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?" सलमान के फैंस के लिए राहत की बात ये है कि वायरल वीडियो की तुलना में इन तस्वीरों में सलमान खान फिट और हेल्दी नज़र आ रहे हैं.

Salman Khan

सलमान के इस पोस्ट को देखकर फैंस खुश हो गए हैं. फैंस का कहना है कि भाईजान को बखूबी पता है कि सिचुएशन को ग्रेसफुली कैसे हैंडल करना है. सलमान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस हमेशा की तरह उन पर प्यार लुटा रहे हैं. 

Salman Khan

बता दें कि सलमान खान शुक्रवार को मुंबई के स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के दफ्तर में एक खास कार्यक्रम के सिलसिले में गए थे, जहां उन्होंने 50 लोगों को फ्लैट की चाबियां भी सौंपीं. इस इवेंट के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए, जिसके बाद उनकी फिजिकल कंडीशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई. वीडियो में सलमान कमज़ोर तो दिख ही रहे थे, वो बीमार भी लग रहे थे, जिसे देखकर उनके फैंस को चिंता होने लगी और वो उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हो गए और उनकी सेहत को लेकर सवाल करने लगे. आखिरकार देर रात पोस्ट शेयर करके भाई जान ने फैंस को रिप्लाई किया. हालांकि उन्होंने अपने बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है.

Salman Khan

Share this article