Close

‘ऐसे ट्रीटमेंट के साथ मुझे कौन कास्ट करेगा?’ टीवी पर कमबैक को लेकर छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, बोलीं- बॉडी अंदर से वीक हो गई है (‘Koi mujhe aise treatment ke saath cast kyun karega’ Dipika Kakar gets emotional while speaking about her comeback amid treatment)

एक वक्त था जब दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) टीवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं. ‘ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar Ka) से वो घर-घर की फेवरेट बहू बन गई थीं, लेकिन पहले शादी, फिर मां बनने के बाद उन्होंने टेलीविज़न से दूरी बना ली थी, हालांकि अब वो टेलीविजन पर कमबैक करना चाहती हैं, लेकिन अब कैंसर ट्रीटमेंट (Dipika Kakar talks about cancer treatment) के बीच उन्हें कोई कास्ट करने को तैयार नहीं है. अपने लेटेस्ट व्लॉग (Dipika Kakar’s latest vlog) में इस बारे में बात करते हुए दीपिका का दर्द साफ नजर आया.

Dipika Kakar

दीपिका को 2025 स्टेज 2 लिवर कैंसर डिटेक्ट हुआ था. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी. उनका कैंसर तो ठीक हो चुका है, लेकिन ट्रीटमेंट अब तक जारी है. अपने व्लॉग्स के जरिए वो अपनी रिकवरी और हेल्थ अपडेट्स देती रहती हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने अपने कमबैक (Dipika Kakar’s comeback plans) पर बात की है. बात करते हुए वो बेहद इमोशनल (Dipika Kakar gets emotional) भी नज़र आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ट्रीटमेंट के दौरान वो कोई डेली सोप कर पाएंगी.

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वो अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूज़िक वीडियो से कमबैक कर रही हैं, जिसके लिए वो डांस रिहर्सल कर रही हैं. व्लॉग में वो कहती हैं, “इस समय मेरी हालत को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि मैं डेली सोप कर पाऊंगी और जाहिर है, ऐसे ट्रीटमेंट के दौरान मुझे कोई क्यों कास्ट करेगा? मेरा मतलब है, ये बात तो क्लियर है.”

Dipika Kakar

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है और इस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स तो होते ही हैं. मैंने सोचा एक गाने की शूटिंग तो की ही जा सकती है. मैंने वजन भी कम कर लिया है तो मैंने शोएब )Shoaib Ibrahim) से पूछा कि मैं करूं ये वीडियो, तो वो बोले इसमें पूछने वाली क्या बात है. तो मैंने डांस रिहर्सल शुरू कर दिया.”

Dipika Kakar

दीपिका ने डांस रिहर्सल के दौरान आ रही परेशानी के बारे में भी बात की. “लंबे टाइम के बाद रिहर्सल करने में थोड़ी प्रॉब्लम हो रही थी. हर 10 मिनट में ब्रेक लेना पड़ रहा था. बॉडी अंदर से इतनी वीक हो गई है.  लेकिन मुझे लगता है कि फर्स्ट डे था इसलिए ऐसा था.”

Dipika Kakar

बता दें कि दीपिका के स्क्रीन पर लौटने का फैंस को लंबे समय से इंतजार है. आखिरी बार वो रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आई थीं.↵

Share this article