Close

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, दर्शन के दौरान लगाया हसबैंड राघव चड्ढा को वीडियो कॉल, कराए बप्पा के दर्शन (Parineeti Chopra seeks Lord Ganesha’s blessings at Lalbaugcha Raja, video calls husband Raghav Chadha during darshan)

अपनी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque: Trust No One’s) की रिलीज से पहले परिणीति चोपड़ा गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग (Ganesha’s blessings at Lalbaugcha Raja) पहुंची.

Parineeti Chopra

लालबागचा राजा के गणपति बप्पा के दर्शन करने वालों में शाहरुख खान, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण सहित अनेक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हैं. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी नई वेब सीरीज की रिलीज से लालबागचा राजा के भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लेने की पहुंची.

Parineeti Chopra

बप्पा के दर्शन करने के दौरान एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड राघव चड्ढा को वीडियो कॉल किया, ताकि वे भी वीडियो के ज़रिए बप्पा के दर्शन कर सकें और बप्पा का आशीर्वाद ले सकें.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

बप्पा के दर्शन के दौरान ट्रेडीशनल लुक को फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने वाइब्रेंट पिंक अनारकली सूट के साथ कानों में लॉन्ग स्टेटमेंट ईयरिंग्स कैरी किए. बप्पा के दर्शन करते हुए परिणीति बेहद खुश लग रही थीं.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड राघव को वीडियो कॉल कर उन्हें भी बप्पा के दर्शन कराए. और ये फील किया कि बप्पा के दर्शन करने वे अकेली नहीं आईं हैं. उनके हसबैंड भी उनके साथ हैं.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वेब सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. ये परिणीति की पहली वेब सीरीज़ है, जिसमें जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, सुमीत व्यास और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में हैं. शो की कहानी एक ऐसी माँ के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका बच्चा गायब हो जाता है और वह नौ साल तक जवाब ढूंढती रहती है.

Share this article