Close

शादी के 20 साल बाद करणवीर बोहरा की टूटी शादी, 3 बेटियों के एक्टर पिता ले रहे हैं पत्नी टीजे सिद्धू से तलाक, एक्टर ने खुद बताया सच (Karanvir Bohra And Teejay Sidhu Headed For Divorce After 20 Years Of Marriage, Kasautii Zindagii Kay Star Breaks Silence)

कसौटी जिंदगी की, दिल से दी दुआ, सौभाग्यवती भव, शरारत, जस्ट मोहब्बत, नागिन 2, कुबूल है जैसे हिट टीवी शोज़ से घर घर में अपनी पहचान बनानेवाले एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं और उनकी ह्यूज फैन फॉलोइंग भी है, जो उन पर प्यार बरसाती रहती है. लेकिन फिलहाल एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर न्यूज़ में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की 20 साल की शादी टूटने के कगार पर है. वो अपनी पत्नी टीजे सिद्धू (Teejay Sidhu) से तलाक ले रहे हैं. अब इन खबरों पर करणवीर बोहरा ने पहली बार चुप्पी (Karanvir Bohra Responds To Marriage Trouble Rumour) तोड़ी है. 

Karanvir Bohra

करणवीर बोहरा तीन बेटियों के पिता हैं और अपनी फैमिली से बेहद प्यार भी करते हैं. उनकी सोशल मीडिया फीड भी वाइफ टीजे सिद्धू और तीन बेटियों के साथ प्यारे मोमेंट्स के साथ भरा रहता था. लेकिन पिछले काफी समय से उनके फीड से उनकी फैमिली गायब है, उनके और टीजे सिद्धू के बीच दूरियों की खबरों की एक वजह ये भी है. लेकिन अब इन तमाम खबरों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा कमेंट करने से साफ इनकार किया है.

Karanvir Bohra And Teejay Sidhu

करणवीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर पहली बार रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, "मैं अभी इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता. जब मैं किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता, तो उसे पूरे सम्मान के साथ मना कर देता हूं. मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी इस बात का सम्मान करेंगे."

Karanvir Bohra

ये पूछे जाने पर कि तलाक की अफवाहों से वो कैसे डील करते हैं, उन्होंने कहा, "मैं किसी चीज को खुद को परेशान नहीं करने देता. जब लोग मेरे बारे में घटिया बातें करते हैं, तब भी मुझे बुरा नहीं लगता." हालांकि करणवीर ने तलाक की खबरों से पूरी तरह इनकार भी नहीं  किया है. 

Karanvir Bohra

करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू की बात करें तो दोनों की गिनती टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स की जाती है. दोनों की मुलाक़ात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मुंबई के एक चर्च में हुई थी. यहीं से दोनों की पहले दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई. फाइनली दोनों ने 2006 में बेंगलुरु स्थित श्री श्री रविशंकर आश्रम में शादी रचा ली. इस शादी से कपल की 3 बेटियां हैं. ऐसे में शादी के 20 साल बाद उनके तलाक की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

Karanvir Bohra

Share this article