Close

‘पिछले 10 साल से बॉलीवुड में नहीं मिला काम’ अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, ‘बोल बच्चन’ के बाद नहीं आया किसी फिल्म का ऑफर, बोलीं- ‘हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है’ (‘I didn’t get any film offers for 10 years after Bol Bachchan’ Archana Puran Singh’s big revelation, Says: ‘Our industry is very different’)

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक हैं. वो सालों से इंडस्ट्री में हैं और फिल्मों से लेकर टीवी तक में खूब नाम कमाया है. कई सालों से उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस', 'द कपिल शर्मा शो' और अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में जज की कुर्सी पर नज़र आ रही हैं, इस शो में भी अर्चना को लोगों का बहुत प्यार मिलता है.  

Archana Puran Singh

इतने साल इंडस्ट्री को देने के बाद अर्चना को फिल्मों में अच्छी भूमिकाओं का इंतज़ार है, लेकिन बॉलीवुड ने उन्हें उस तरह के रोल के लिए अप्रोच नहीं किया. हाल ही में अर्चना ने इंडस्ट्री के इस रवैये के प्रति नाराज़गी (Archana Puran Singh's big revelation) जाहिर की और बताया कि उन्हें 'बोल बच्चन' फिल्म के 10 साल बाद भी काम नहीं मिल रहा है.

Archana Puran Singh

अर्चना पूरन सिंह हाल ही में फ़िल्म टोस्टर में नज़र आई थीं. लेकिन उनको वैसे रोल्स ऑफर नहीं हो रहे, जैसे वो डिज़र्व करती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस का इस मुद्दे पर दर्द छलका. उन्होंने कहा, "मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर तो मिल रहे हैं, लेकिन एक्टिंग के ऑफर अभी भी मेरे पास नहीं आ रहे हैं. ऐसा नहीं है कि 'टोस्टर' (Toaster) फिल्म के बाद मेरे पास ऑफर्स की लाइन लग गई हो."

Archana Puran Singh

अर्चना ने बताया कि 'बोल बच्चन' के बाद उन्हें ढंग का कोई भी ऑफर नहीं आया है. उन्होंने कहा, "जब 'बोल बच्चन' (Bol Bachchan) रिलीज हुई थी, तो मुझे ट्रेड एनालिस्ट्स के फोन आए थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे पास ऑफर्स की बाढ़ आ जाएगी. मैंने उनसे कहा था कि जैसे ही मुझे पहला ऑफर मिलेगा, मैं उन्हें फोन करूंगी. इस बात को अब 10 साल बीत गए हैं, लेकिन मेरे पास उन्हें फोन करने की कोई वजह ही नहीं रही. इन दस सालों में मुझे एक भी ऑफर नहीं मिला. हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है."

Archana Puran Singh

अर्चना ने इसकी वजह भी बताई, "बहुत से मेकर्स को लगता है कि मैं टीवी शोज़ कर रही हूं तो बहुत बिजी होऊंगी. उन्हें डेट्स नहीं दे पाऊंगी. एक और प्रॉब्लम है कि ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ एक ऐसी आर्टिस्ट के रूप में देखते हैं जो नवजोत सिंह सिद्धू की तरह जज की कुर्सी पर बैठकर जोर-जोर से हंसती है. जबकि ऐसा नहीं है."

Archana Puran Singh

हालांकि अपनी इस इमेज को तोड़कर अर्चना जल्दी ही एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं. वे जल्द ही वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नजर आएंगी, जिसमें केके मेनन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह सीरीज 24 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

Share this article