Close

‘चंदू चैम्पियन’ के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचे कार्तिक आर्यन, पूजा अर्चना के बाद लिया बाबा का आशीर्वाद (Kartik Aaryan Took Blessings Of Mahakaleshwar Temple In Ujjain After Winning His First National Film Award For Chandu Champion)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड ( National Film Award For Chandu Champion) मिला है. अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन सीधे महाकाल के दरबार, उज्जैन पहुंचे. जहां एक्टर ने बाबा के दरबार में पूरी श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की. और बाबा का आशीर्वाद लिया. और कार्तिक के महाकाल विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रही हैं.

Kartik Aaryan

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. ये अवॉर्ड उनके करियर का फर्स्ट नेशनल अवॉर्ड है जो उन्हें उनकी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए मिला है. इस फर्स्ट नेशनल फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद कार्तिक आर्यन सीधे बाबा का आशीर्वाद लेने के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे.

Kartik Aaryan

बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए कार्तिक आर्यन अपने पैरेंट्स के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे थे. एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ शयन की आरती अटेंड की. इस दौरान एक्टर ने आम लोगों के साथ मंदिर परिसर में बैठ कर पूजा अर्चना की आरती में हिस्सा लिया.

Kartik Aaryan

और अब एक्टर की स्पिरिचुअल जर्नी की तस्वीरें इंटरनेट पर घूम रही हैं. इन तस्वीरों में कार्तिक पिंक शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए बहुत सिंपल और हैंडसम लग रहे हैं. बाबा के सामने बैठ कर दोनों हाथ जोड़े हुए, और माथे पर तिलक लगाए कार्तिक के चेहरे पर भक्तिभाव साफ झलक रहा है.

Kartik Aaryan

दूसरी फोटो में एक्टर शयन आरती के दौरान जमीन पर बैठा आम श्रद्धालुओं के साथ आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं . तीसरी फोटो में कार्तिक नंदी बैल के कान में अपनी विश बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. चौथी तस्वीर में एक्टर पुजारी जी से तिलक लगवाते हुए नज़र आ रहे हैं.

Kartik Aaryan

पूजा अर्चना करने के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थी. उन्होंने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई .

Share this article