कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' सीज़न 3 (Laughter Chefs 3) को फाइनली विनर मिल गया है. अली गोनी (Aly Goni) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' जीत (Aly Goni and Jannat Zubair win the trophy) लिया है. दोनों ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

हफ़्तों के कुकिंग बैटल के बाद 26 जुलाई को 'लाफ्टर शेफ्स' का ग्रैंड फिनाले हुआ. ग्रैंड फिनाले में फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ खतरों के खिलाड़ी (Khatron ke khiladi) के कंटेस्टेंट भी शामिल हुए, जिन्होंने डिश तैयार करने में कंटेस्टेंट की मदद की. फाइनली हफ़्तों चले कुकिंग चैलेंज, कॉमेडी के एक्स्ट्रा डोज़ वाले इस शो को विनर मिल गया. अली गोनी और जन्नत जुबैर ने 99 स्टार्स पाकर इस कुकिंग शो का खिताब अपने नाम किया, जबकि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), करण कुंद्रा और एल्विश यादव (Karan Kundrra and Elvish Yadav) ’75 स्टार्स’ के साथ रनर-अप रहे. हालांकि शो में तेजस्वी के पास सबसे अधिक स्टार्स थे, उसके बाद करण कुंद्रा और एल्विश के पास, लेकिन फिनाले में उनके हाथ से ट्राफी निकल गई और जन्नत व अली ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. ट्रॉफी के अलावा अली और जन्नत को स्पॉन्सर्स की तरफ से स्मार्टफोन और दूसरे गिफ्ट्स भी मिले.

विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद अली और जन्नत ने इमोशनल नोट भी शेयर किया है. जन्नत ने अली के साथ टॉफी लिफ्ट करते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, "और बिट्टूस आर द लाफ्टर शेफ्स विनर्स. अपनी बिट्टी के अलावा किसी और के साथ ये करने के बारे में न तो मैंने सोचा था और न ही चाहती थी. इस जर्नी ने मुझे मेरे सबसे अच्छा दोस्त दिया और हमने साथ साथ ये जीता. आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया. ढेर सारा प्यार बिट्टूस."

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के ग्रैंड फिनाले को लेकर एक पोस्ट किया. अली गोनी ने टीम पर प्यार बरसाने के लिए अपने फैंस को धन्यवाद दिया. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हम सबको इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद... मिलते हैं लाफ्टर शेफ्स 3.0 में."

बता दें कि इस कुकिंग रियलिटी शो को भारती सिंह (Bharti Singh) होस्ट करती हैं और पॉपुलर शेफ हरपाल सिंह सोखी (Harpal Singh Sokhi) इसे जज करते हैं. शो की थीम को ऑडियंस को काफी पसंद आती है. इसमें टीवी सेलेब्स कुकिंग करते हैं, जिसमें कॉमेडी का जमकर तड़का लगता है. इसका पहला दो सीज़न भी बेहद कामयाब रहा और तीसरे सीज़न को भी लोगों का बेहद प्यार मिला. लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, अली गोनी-जन्नत ज़ुबैर, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा-एल्विश यादव, निया शर्मा-सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल-अभिषेक शर्मा जैसे स्टार्स कंटेस्टेंट थे.

