सिंबा एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, निकल पड़ती है अपनी स्पिरिचुअल जर्नी (Spiritual Journey) में. हाल ही में सारा अली खान अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा वैसोहा के साथ दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurdwara Bangla Sahib) पहुंची. इस से पहले सारा कुणाल रावल के शो इंडियन कॉचर वीक में शामिल हुईं थीं

एक्ट्रेस सारा अली खान जब भी दिल्ली जाती हैं तो अपने बिजी रूटीन में से समय निकालकर गुरुद्वारा बंगला साहिब माथा टेकने के लिए जरूर जाती हैं. बीते सोमवार की रात को सिंबा स्टार अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा वैसोहा के साथ दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंची.

सारा अली ने अपने गुरुद्वारा विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, लेकिन दिल्ली बेस्ड पेपराजी ने सोशल मीडिया पर सारा अली को अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ गुरुद्वारा जाते हुए स्पॉट किया है.

दोनों ने सफ़ेद शर्ट और नीली डेनिम पहनकर एक जैसा लुक अपनाया और सम्मान के तौर पर सिर पर स्कार्फ़ ओढ़कर अपना लुक पूरा किया. इस दौरान दोनों व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए नजर आए. दोनों ने अपने सिर को स्कार्फ से कवर किया हुआ था.

गुरुद्वारा बंगला साहिब में दर्शन करने जाने से पहले सारा अली खान ने ताज़ पैलेस में चल रहे इंडिया कॉउचर वीक में डिज़ाइनर कुणाल रावल के फ़ैशन शो में हिस्सा लिया.
