Close

पुराने पासपोर्ट को कहें बॉय-बॉय, अब इस्तेमाल करें ई-पासपोर्ट (Say Goodbye To The Old Passport, Now Use The E-Passport)

पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसके बिना विदेश यात्रा करना संभव नहीं है. टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव के चलते हाल ही में ई-पासपोर्ट लॉन्च किया गया. जिसकी वजह से इमिग्रेशन न सिर्फ़ फास्ट होगा, बल्कि यात्रियों को दी जाने वाली जानकारी सही और सुरक्षित होगी.

क्या है ई-पासपोर्ट?

पासपोर्ट यानि काले रंग का एक छोटा-सा डायरीनुमा ऑफिशियल डॉक्यूमेंट, जो किसी देश की सरकार द्वारा जारी किया जाता है. विदेश यात्रा के दौरान ये ऑफिशियल डॉक्यूमेंटआपकी पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है. इस ऑफिशियल डॉक्यूमेंट के बिना विदेश यात्रा करना संभव नहीं है और इसके बिना आप किसी भी देश में वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.

हाल ही में सरकार द्वारा ई-पासपोर्ट लॉन्च किया गया है. ई-पासपोर्ट भी पुराने पासपोर्ट की तरह होता है. फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि ई-पासपोर्ट में पीछे के कवर पर एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है. इस इलेक्ट्रॉनिक चिप में पासपोर्ट होल्डर से जुडी सारी जानकारी, जैसे- उसका नाम, पता, बायोमेट्रिक डेटा (जैसे फिंगरप्रिंट और फेस  रिकॉग्निशन डेटा) और डिजिटल सिग्नेचर आदि जैसी चीजें होती हैं. इस इलेक्ट्रॉनिक चिप के लगने के बाद पासपोर्ट काफी हद तक सुरक्षित रहता है. ई-पासपोर्ट के कवर पर गोल्डन कलर का एक निशान लगा होता है, जिसे देखकर कोई भी बता सकता है कि ये ई-पासपोर्ट है.

photo source: freepik

इस इलेक्ट्रॉनिक चिप की खास विशेषता यह है कि इसमें मौजूद डेटा और पासपोर्ट पर प्रिंट की गई जानकारी एक समान होती है. इलेक्ट्रॉनिक चिप होने की वजह से इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा करना संभव नहीं है. पासपोर्ट के कवर पर गोल्ड चिप का एक सिंबल होता है. इस सिंबल को देखकर एयरपोर्ट स्टाफ और इमिग्रेशन अधिकारी ई-पासपोर्ट को तुरंत पहचान लेते हैं. इस चिप की मदद से एयरपोर्ट पर स्कैनिंग और वेरिफिकेशन बहुत जल्दी हो जाता है और यात्रियों को लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ता.

ई-पासपोर्ट के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कोई भी व्यक्ति जो भारत का नागरिक है और जो सामान्य पासपोर्ट का पात्र है, वह ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकता है. फिलहाल ई-पासपोर्ट की सुविधा सिर्फ़ गिनेचुने पासपोर्ट सेवा केंद्रों या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर ही उपलब्ध है. ई-पासपोर्ट के लिए पहले आवेदक को ये चेक करना होगा कि उसके निकटतम पासपोर्ट सर्विस सेंटर पर ई-पासपोर्ट की सर्विस शुरू हुई है या नहीं.

ई-पासपोर्ट बनाने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है?

भारत में ई-पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदक को निम्न डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत पड़ती है-

- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)

- एड्रेस प्रूफ (रेंटल एग्रीमेंट, यूटिलिटी बिल, जैसे- बिजली, पानी और गैस का बिल आदि)

- बर्थ सर्टिफिकेट

- पुराना पासपोर्ट (अगर एप्लीकेबल है तो)

कैसे करें ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई?

अगर आप अपना ई-पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो यहां पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं और लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.

- आवेदन फॉर्म को भरें.

- आवश्यक शुल्क जमा करें.

- अपने निकटतम पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर अपना अपॉइंटमेंट बुक करें.

- निर्धारित दिन में केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट और फोटो दें.

सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका सिक्योर चिप वाला ई-पासपोर्ट बन जाएगा और आपके घर के पते पर डिलीवर हो जाएगा.

कैसे करें डाउनलोड और कैसे चेक करें ई-पासपोर्ट का स्टेटस?

ई-पासपोर्ट को डाउनलोड करना संभव नहीं है. क्योंकि ई-पासपोर्ट चिप लगा हुआ एक फिजिकल डॉक्यूमेंट है. लेकिन आप इसका ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने होंगे-

- पासपोर्ट सेवा स्टेटस ट्रैकर पर जाएं.

- अपना फाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.

- अपने ई-पासपोर्ट एप्लीकेशन का रियल टाइम अपडेट स्टेटस देखें.

ई-पासपोर्ट के हैं ये फ़ायदे

- इमीग्रेशन कराने के लिए यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ता है. क्योंकि ई-पासपोर्ट पर लगी इलेट्रॉनिक चिप की वजह से यात्रियों का वेरिफिकेशन बहुत जल्दी हो जाता है.

- यात्रियों की पहचान पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा सुरक्षित रहती है. क्योंकि ई-पासपोर्ट पर लगी इलेट्रॉनिक चिप से डुप्लीकेशन पासपोर्ट बनाना संभव नहीं है.

- ई-पासपोर्ट पर लगी इलेट्रॉनिक चिप की वजह से इसमें मौजूद जानकारी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है और न ही उसमें कोई बदलाव कर सकता है।

- ई-पासपोर्ट आने से इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन पासपोर्ट की पहचान और विश्वसनीयता बढ़ रही है.

- भारतीय नागरिकों का इंटरनेशनल ट्रिप पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद हो रहा है.

- ई-पासपोर्ट सर्विस को पूरे देश में लागू करने के लिए भारत सरकार तेजी से काम कर रही है.

भारत में ई-पासपोर्ट जारी किए जानेवाले शहरों की लिस्ट 

साल 2025 में सिर्फ़ इन चुनिंदा शहरों में ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं-

1.  दिल्ली

2. बेंगलुरु

3. मुंबई

4. चंडीगढ़

5. कोची

6. चेन्नई 

7. लखनऊ

8. अहमदाबाद

9 हैदराबाद

10. कोलकाता

11. गुवाहटी

अगर आप उपरोक्त बताए गए शहरों में नए पासपोर्ट या रिन्यूअल के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको बाय डिफ़ॉल्ट इलेट्रॉनिक चिप वाला पासपोर्ट मिलने की संभावना है. बेहतर सिक्योरिटी, फास्ट इमिग्रेशन, बायोमेट्रिक डेटा इंटीग्रेशन और बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट आपके इंटरनेशनल ट्रैवल को आसान और सुरक्षित बना रहे हैं.

- देवांश शर्मा

Share this article