श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके एक्स हस्बैंड राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने एक बार फिर उन पर संगीन आरोप (Raja Chaudhary Makes Fresh Claims About Shweta Tiwari) लगाए हैं. राजा ने दावा किया है कि श्वेता के कई मर्दों के साथ अफेयर थे. 'कसौटी ज़िंदगी के' को-स्टार सिजैन खान (Kasautii Zindagii Kay co-star Cezanne Khan) के साथ तो उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था.

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे राजा चौधरी ने श्वेता और बेटी पलक संग रिश्तों पर खुलकर बात की. उनसे सब श्वेता और सिजैन खान के रिश्ते के बारे में सवाल किया गया तो वो बोले, "सिर्फ सिजैन खान ही नहीं, और भी बहुत से लोग हैं. मुझे लगता है कि उसका हर एक मर्द के साथ अफेयर था. और ये मैं शक के आधार ये नहीं कह रहा हूं. उस वक्त मैंने जो कुछ भी देखा, वो साबित हो चुका था. वो उसके साथ काम कर रही थी. उसके घर जाती थी. हमारे एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि वो उसके घर आकर रुकती है."

राजा चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने जब सिजैन से इस बारे में बात की तो उसने माना कि वो और श्वेता रिलेशनशिप में हैं. "उसने मुझे धमकी दी कि हिम्मत है तो मेरे कोलीवाड़ा वाले घर आ जाओ. मैंने उससे कहा, क्यों मेरी फैमिली को बर्बाद कर रहे हो? तो वो बोला- क्या फैमिली? वो तुम्हारे साथ कभी नहीं थी. पहले दिन से ही वो मेरे साथ है. तुम बस उसके अनपेड नौकर हो. मैं क्या लड़ता. जब अपना ही सिक्का खोटा था. लेकिन श्वेता ने ये कभी एक्सेप्ट नहीं किया. वो हमेशा बोलती रही कि हम अच्छे दोस्त हैं."

राजा ने यह भी आरोप लगाया कि श्वेता उन्हें अपने लोकेशन और शूट की गलत जानकारी देती थीं. वो कहती वह शूटिंग पर जा रही है. मैं सेट पर जाता तो वह वहां नहीं होती, लेकिन एक घंटे बाद, वह उसकी गाड़ी में आ रही होती थी. एक बार उसने कहा कि मैं डबिंग में हूं. मैं उसे सरप्राइज देने के लिए डबिंग में गया. डबिंग वालों ने कहा कि वह वहां नहीं है. आज डबिंग नहीं है. तो फिर वह कहां है? वह सिजेन के साथ है. मैंने अपनी आंखों से देखा. और इससे ज्यादा क्या?"

राजा से जब बेटी पलक (Palak Tiwari) और इब्राहिम खान (Ibrahim Khan) के अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वो किसके साथ रिलेशनशिप में है. वो मुझे पिता ही नहीं मानती तो बात यहीं खत्म. मैं सिर्फ उसका बायलोजिकल फादर हूं, इससे ज़्यादा उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है."

बता दें कि राजा चौधरी श्वेता तिवारी और सिजैन खान के रिश्तों पर पहले भी बात कर चुके हैं, लेकिन तब दोनों ही किसी भी तरह के रिश्ते से इंकार किया था. इस बार राजा चौधरी के आरोपों पर अब तक उनका कोई रिएक्शन नहीं आया है.

बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने 1998 में शादी की थी. साल 2000 में दोनों की बेटी पलक तिवारी का जन्म हुआ. इसके बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया. श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा, शराब की लत और मारपीट के आरोप लगाए थे. आखिरकार 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया.
