Close

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करण जौहर ने किया शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को याद, बोले- आज जो भी उनकी वजह से ही हूं (Karan Johar Remembers Shah Rukh Khan And Aditya Chopra On Guru Purnima)

बॉलीवुड के फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर अपनी लाइफ के सबसे अहम लोगों को आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान (Aditya Chopda And Shahrukh Khan) को याद किया है. उन्होंने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें अपनी लाइफ का सबसे मार्गदर्शक बताया है.

Karan Johar

पूर्णिमा के मौके पर शेयर की इस पोस्ट में करण ने शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को अपनी जिंदगी के सबसे खास लोग कहा है, जिन्होंने लाइफ के उस मोड़ उन्हें गाइड किया जब वे अपना करियर बनाने की सोच रहे थे.

Karan Johar

शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को लेकर लिखी करण ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस पोस्ट में करण ने लिखा है – मैं आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था, तभी एक रात को 1 बजे आदित्य ने मुझे फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ‘ में काम करने को कहा

Karan Johar and SRK

आदि ने कहा कि मुझे डायरेक्टर बनना चाहिए, उस समय में मैं बहुत फिल्मी था और बस ब्रेक चाहता था. आदि ने कहा कि अगर मैं इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया तो बड़ी गलती करूंगा. उस पूरी रात मैं सो नहीं पाया. सुबह उठकर पापा के पास गया और ड्रामेटिक तरीके से कहा कि एक साल फिल्म सेट पर काम करने का मौका दें. आंखों में आंसू देखकर पापा ने पूछा कि मुझे सेट पर तुम्हे क्या करना है जानते हो. मैंने मना किया.पापा ने कहा कि आदित्य तुम्हें प्रोड्यूसर बना देगा जबकि डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ पैशन चाहिए.

Karan Johar

अपनी इस पोस्ट में करण ने शाहरुख खान का जिक्र भी किया है. जिसमें उनकी बात शाहरुख खान से स्विट्जरलैंड में हुई थी. शाहरुख ने मुझ से कहा – तू डायरेक्टर बनेगा और तेरी पहली फिल्म मैं करूंगा’. भारत लौटकर उन्होंने मेरे पिता से भी बात की. इसलिए मैं आज जो कुछ भी हूं, सिर्फ और सिर्फ इन दोनों की वजह से हूं.

Share this article