Close

‘मेरी रूह के दूसरे हिस्से को जन्मदिन मुबारक’  संजय दत्त के बर्थडे पर बेटी त्रिशाला ने लुटाया प्यार, शाहरान और इकरा ने पापा के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट (‘Happy Birthday To Other Side Of My Soul’ Trishala Showers Love On Papa Sanjay Dutt On His Birthday, Shahraan And Iqra Share Special Post)

बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त (Sanjay Dutt) का आज यानी 29 जुलाई को बर्थडे है. संजय आज 67 (Sanjay Dutt celebrating 67th birthday) साल के हो गए. इस खास मौके पर जहां दुनियाभर के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, वहीं उनके तीनों बच्चों त्रिशाला (Trishala Dutt), शाहरान (Shahraan Dutt) और इकरा (Iqra Dutt) ने पापा के लिए खास बर्थडे पोस्ट शेयर किया है और उन्हें दुनिया का बेस्ट डैड बताया है. तीनों बच्चों का पापा संजय दत्त के लिए किए गए ये पोस्ट फैंस का दिल जीत रहे हैं.

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें रूह का हिस्सा बताया है. त्रिशाला ने संजय दत्त को बर्थडे विश करते हुए लिखा, "मेरी रूह के दूसरे हिस्से को जन्मदिन मुबारक. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा."

संजू बाबा के बेटे शाहरान दत्त ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे पापा. आप दुनिया के बेस्ट डैड हैं. हर पल मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए आपको दिल से थैंक यू.  आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपको बेशुमार खुशियां मिलें और भगवान आपको लंबी उम्र दें. आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे. लव यू ऑलवेज." इसके साथ ही शाहरान ने दिल की ईमोजीज़ भी बनाई हैं. बेटे की पोस्ट पढ़कर संजय दत्त भी इमोशनल नज़र आए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं बेटा और हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा."

बेटी इकरा ने भी पापा संजय दत्त के बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और पापा पर प्यार लुटाया है. इकरा ने बचपन की एक तस्वीर शेयर करके लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा. हर समय मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए थैंक यू पापा. मैं ईश्वर की आभारी हूं कि मेरी लाइफ में आप हैं. आपका ये बर्थडे ढेर सारी खुशियों और प्यार से भरा रहे. आई लव यू सो मच पापा."

इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर आम लोगों और फैंस तक सोशल मीडिया पर संजू बाबा को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article