टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी (Shweta Tiwari's Ex Husband Raja Chaudhari) ने अपनी बेटी पलक तिवारी (Daughter Palak Tiwari) और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Saif Ali Khan's Son Ibrahim Ali Khan) की डेटिंग की अफवाहों (Dating Rumours) पर चौंकाने वाला खुलासा है.

एक इंटरव्यू के दौरान जब राजा चौधरी से उनकी बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली के बीच डेटिंग रयूमर्स को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ये कहते हुए अपना रिएक्शन दिया कि उनकी मां से पूछें. इस सवाल का जवाब देने के लिए मैं राइट पर्सन नहीं हूं. ये सवाल आप उनकी मां से पूछिए. उन्हें इस रिश्ते से कोई परेशानी है कि नहीं.

राजा ने ये भी कहा - मैंने सोशल मीडिया पर पलक से जुड़ी खबरों, फोटोज और वीडियोज को देखना बंद कर दिया है. मैने कई सालों तक पलक से अपना रिश्ता सुधारने की कोशिश की. पिछले 18 सालों में पलक से मैं सिर्फ 2 या 3 बार ही बात कर पाया हूं. साल 2022 या 2023 में पलक के बर्थडे पर मेरी और उनकी आखिरी बार मुलाकात हुई थी, तब भी हम ज्यादा देर तक साथ नहीं रहे. अब मैं खुद को उनका ‘बायोलॉजिकल फादर’ मानता हूं.

राजा चौधरी ने बताया कि वे अपनी बेटी पलक की लाइफ में कोई दखल नहीं देते. क्योंकि वो अपनी मां के साथ रहती हैं. हां, अगर वो मेरे साथ होती या मेरी जिंदगी का हिस्सा होती, तो मुझे फर्क पड़ता. अब तो वो मुझे पिता नहीं मानती. इसलिए ये सवाल आपको मुझसे नहीं उनकी मां से पूछना चाहिए. अगर भविष्य में कभी उसे मेरी जरूरत हुई तो मैं उसके लिए हमेशा खड़ा हूं.

बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने लव मैरिज की थी. बेटी पलक के 8 साल के होने पर दोनों अलग हो गए थे. एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा और शराब की लत से जुड़ी परेशानियों के आरोप लगाए थे.
