नीतीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण' (Nitesh Tiwari's Ramayana) का भव्य ट्रेलर (Ramayana Trailer) जब से रिलीज़ हुआ है, तब से हर जगह बस इसी की चर्चा है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर यश और साई पल्लवी (Sai Pallavi) से लेकर लारा दत्ता तक हर एक्टर न्यूज़ में बने हुए हैं. लेकिन विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) 'रामायण' में अपने किरदार के अलावा एक और बात को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं.

विवेक ओबेरॉय 'रामायण' में विद्युत जीवा (Vidyut Jihva) का किरदार निभा रहे हैं, जिनके बारे में ज़्यादातर लोगों को पता नहीं है. इस वजह से विवेक ओबेरॉय के कैरेक्टर को लेकर लोगों में उत्सुकता बन गई है और लोग जानना चाहते हैं कि विद्युतजीवा कौन था. विद्युत जीवा असल में रावण की बहन शूर्पणखा का पति था और इस नाते वह रावण का जीजा या बहनोई था. लेकिन रावण ने ही उसका वध कर दिया था.

विवेक ओबेरॉय एक और वजह से चर्चा में हैं. दरअसल 4000 करोड़ बजट की इस फ़िल्म के लिए विवेक ओबेरॉय ने एक रुपए भी फीस (Vivek Oberoi didn't take single paise for 'Ramayana') नहीं ली है. बल्कि उन्होंने प्रोड्यूसर से अपील की है कि उनके फीस की पूरी रकम कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए डोनेट कर दें. विवेक ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से अपनी पूरी फीस कैंसर से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए डोनेट करने को कहा है.

विवेक के इस जेस्चर की अब हर जगह तारीफ हो रही है. फैंस इस नेक काम के लिए उनकी पीठ थपथपा रहे हैं और कह रहे हैं कि दूसरे एक्टर्स को भी विवेक ओबेरॉय से सीख लेनी चाहिए.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा. 4 हजार करोड़ी फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं.
