Close

सलमान खान के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया असम बाढ़ पीड़ितों की ओर मदद का हाथ, डोनेट किया 1 करोड़, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार (Kartik Aaryan Donates Rs 1 Crore For Assam Flood Relief; CM Himanta Biswa Sarma Expresses Gratitude)

असम में बाढ़ (Assam Flood) ने भयावह रूप ले लिया है. हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. कई सेलेब्स असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pendnekar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से मदद का हाथ बढ़ाने की अपील कर रहे हैं. सलमान खान (Salman Khan) असम में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं. एक्टर  अपने NGO ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए असम में खाना, कपड़ा, दवाओं से लेकर ज़रूरत की हर चीज़ मुहैया करा रहे हैं. उनकी तर्ज़ पर चलते हुए अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ (Kartik Aaryan extends support to Assam flood) बढ़ाया है. 

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए (Kartik Aaryan Donates Rs 1 Crore For Assam Flood Relief) डोनेट किए हैं. और सबसे बड़ी बात कार्तिक ने ये डोनेशन सीक्रेटली बिना पब्लिसिटी के किया है. एक्टर ने खुद इस बारे में कोई बात नहीं की. उनके इस सराहनीय कदम का पता तब चला जब असम के मुख्यमंत्री ऑफिस ने गुरुवार को X के जरिए इस योगदान की जानकारी दी और खुद CM हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने उनका आभार जताया.

Kartik Aaryan

ट्वीट में लिखा था, “मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का योगदान देने के लिए एक्टर @TheAaryanKartik का आभार. HCM डॉ. @himantabiswa ने उनके इस सराहनीय कदम और राज्य में राहत कार्यों के लिए समय पर मिली मदद की तारीफ की है.” 

वहीं CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक्टर का धन्यवाद करते हुए लिखा, “@TheAaryanKartik, आपके योगदान से सचमुच बहुत खुशी हुई. आपका सहयोग असम के लोगों की मदद करने में बहुत काम आएगा #AssamFloods.”

CM Himanta Biswa Sarma

कार्तिक आर्यन की इस उदार कदम के बारे में जानकर उनके फैंस उनसे इम्प्रेस हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फैंस अब उन्हें रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं. 

Kartik Aaryan

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आखिरी बार फ़िल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नज़र आए थे, लेकिन फ़िल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इसके अलावा वो अनुराग बसु की फ़िल्म कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ श्रीलीला लीड रोल में हैं.

Share this article