Close

सावन की शुरुआत में ही महाकाल के दरबार पहुंची नेहा मर्दा, भस्म आरती में शामिल होने के बाद बोलीं- यहां आना बाबा की मर्जी से होता है (Neha Marda Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain A Attends Bhasma Aarti During Sawan)

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) सावन के महीने (Savan Month) की शुरुआत में महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंची. एक्ट्रेस सुबह सवेरे की भस्म आरती में शामिल हुई. बाबा के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बोली कि बाबा की कृपा से उनके सारे काम बन रहे हैं.

सावन का महीना शुरूआत हो चुका है. उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है . टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं. नेहा तड़के होने वाली महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई. नंदी हॉल में बैठकर एक्ट्रेस ने शिव भक्ति का आनंद लिया.

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नेहा मर्दा ने मीडिया के सामने अपनी खुशी का इजहार किया. आईएएनएस से बात करते हुए नेहा बोली - सावन के महीने में महाकाल के दर्शन होना बहुत खास है. मुझे भी अच्छे से बाबा के दर्शन हुए. लोग सोचते हैं कि सावन के महीने में बहुत भीड़ होगी, सोचते हैं कि दर्शन कैसे होंगे, लेकिन मेरा मानना है कि यहां आना हमारी मर्जी से नहीं, बाबा की मर्जी से होता है. जब बाबा का बुलावा आता है, तभी दर्शन नसीब होते हैं.

नेहा ने ये भी कहा- सावन के महीने में उज्जैन आने का मेरा कोई पहले से प्लान तय नहीं था, फिर भी इस साल यह मेरी ये चौथी यात्रा है. बाबा महाकाल की कृपा से मेरे सारे काम बहुत अच्छे से पूरे हो रहे हैं. आगे भी बाबा की कृपा से कुछ अच्छा होने वाला है. वो आप सभी को तभी पता चलेगा और जैसा कि मैंने बताया कि यहां पर चार बार आ चुकी हूं, तो इसका मतलब अच्छा चल रहा और आगे भी कुछ नया होने वाला है.

बता दें नेहा ने अभी तक अपनी महाकाल विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है.

photo Courtsey: IANS

Share this article