Close

‘रामायण’ में लारा दत्ता, साई पल्लवी और रकुल प्रीत के मॉडर्न लुक को देख बिदके लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी नेटिजेंस की बहस, लोगों ने किया रिएक्ट (Lara Dutta, Sai Pallavi Rakul Preet Modern Look In Ramayana Sparks Debate Netizens React)

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' (Ramayanam) का टेलर रिलीज हो चुका है. हर तरह फिल्म के स्टार कास्ट की जमकर प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता (Lara Dutta) सीता बनीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) और शूर्पणखा बनी रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के मॉडर्न लुक को देख लोग बिदक गए हैं. सोशल मीडिया नेटिजेंस ये सवाल कर रहे हैं तब के त्रेता युग में मॉडर्न-सिल्क साड़ी और ऐसा मेकअप कहां से आ गया.

सोशल मीडिया पर एक क्लास ऐसा है जो नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' के टेलर की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं एक क्लास ऐसा भी जो फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, कास्टिंग, एक्टिंग और VFX की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. नेटिजेंस का मानना है कि राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के रोल में नहीं जम रहे हैं. लोगों ने रावण बने यश की बारीक आवाज पर सवाल उठाए हैं.

इतना ही नहीं लोगों ने साई पल्लवी, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह के कॉस्ट्यूम और जूलरी पर भी निशाना साधा है. फिल्म के ट्रेलर में लारा दत्ता सीधे पल्ले की सिल्क साड़ी और ब्लाउज पहने हुए नजर आ रही हैं, हेयरस्टाइल बहुत ज्यादा मॉडर्न लग रहा है. लोगों का कहना है कि कपड़े ऐसे लग रहे हैं जैसे एकता कपूर के किसी टीवी सीरियल से उठा लिए हों.

इसी तरह से साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह का मॉडर्न लुक भी लोगों के निशाने पर है.सीता के लुक में साई के चेहरे पर ब्लश लगा है, तो लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या त्रेता युग में इतना परफेक्ट मेकअप और बाल भी होते थे. इस मामले में उन्हें रामानंद सागर से सीखना चाहिए.

Share this article