नीतीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण' (Nitesh Tiwari's Ramayana) ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. ट्रेलर देखकर लोग इम्प्रेस हो रहे हैं और फ़िल्म की भव्यता, कास्टिंग, VFX, म्यूजिक सभी पहलू की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि श्रीराम बने रणबीर (Ranbir Kapoor) से ज़्यादा तारीफें रावण बने यश (Yash) को मिल रही है, लेकिन रणबीर का लुक और परफॉर्मेंस भी लोगों की पसंद आ रहा है. अब रणबीर के 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप वांगा (Animal director Sandeep Reddy Vanga) ने भी इस पर रिएक्ट (Sandeep Reddy Vanga praises Ramayana Trailer) किया है.

संदीप वांगा ने X पर 'रामायण' का ट्रेलर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "ये राम युग का आरंभ है. ये सिर्फ ट्रेलर नहीं है, बल्कि याद दिलाता है कि अधर्म पर धर्म की हमेशा जीत होती है."

इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी 'रामायण' से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है, जो ट्रेलर के सीता स्वयंवर वाले सीन से ली गई है, जिसमें श्रीराम बने रणबीर कपूर धनुष-बाण चलाते नज़र आ रहे हैं. तस्वीर में रणबीर का दिव्य रूप दिख रहा है. हालांकि इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा, लेकिन उनका पोस्ट देखकर ही लग रहा है कि श्रीराम के दिव्य रूप को रणबीर कपूर ने जिस तरह निभाया है, वो तारीफें ही डिज़र्व करता है.

संदीप रेड्डी वांगा के इस पोस्ट पर अब लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि 'रामायण' बॉक्स ऑफिस के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ देगी.

बता दें कि 30 जुलाई को लंबे इंतजार के बाद निर्देशक नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की इस माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर रिलीज किया गया. तभी से सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से अलग-अलग रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं. कुछ लोग इसकी कास्टिंग और 4000 करोड़ के बजट पर सवाल कर रहे हैं, लेकिन ज़्यादातर लोगों को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है और वो पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा. 4 हजार करोड़ी फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं.
