Close

जेनिफर विंगेट ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, विदेशी पति संग देसी रंग में रंगीं बेहद प्यारी दुल्हन लगीं ‘बेपनाह’ एक्ट्रेस, दोस्तों संग दिल खोलकर लगाए ठुमके (Jennifer Winget Drops Unseen Photos From Haldi Ceremony, Thanks Her Friends For Planning The Day)

टेलीविजन की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 सालों बाद जेनिफर 16 जुलाई को बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल (Ishmael William) से यूके में शादी रचा ली है. शादी के बाद उन्होंने अपनी प्राइवेट व्हाइट वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन फैन्स उनकी प्री वेडिंग फंक्शन्स की और तस्वीरें देखने के लिए बेताब थे और फाइनली जेनिफर ने फैंस की ये विश पूरी कर दी है. उन्होंने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें (Jennifer Winget shares Haldi pics) शेयर की हैं, जिसे देख फैंस ख़ुश हो गए हैं. 

जेनिफर ने कल यानी फ्रेंडशिप डे पर अपनी हल्दी की तस्वीरें शेयर कीं और इस फंक्शन को इतनी खूबसूरती से प्लान करने के लिए अपने फ्रेंड्स का शुक्रिया अदा किया. जेनिफ़र की मेहंदी सेरेमनी बहुत ही प्राइवेट सेलिब्रेशन था, जिसमें सिर्फ करीबी फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. अपनी मेहंदी फंक्शन में जेनिफ़र बिल्कुल देसी अंदाज़ में नज़र आईं. उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था और सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जबकि विलियम भी पूरी तरह से देसी रंग में रंगे नज़र आए. वो सफेद शेरवानी में शानदार दिख रहे थे. 

इन तस्वीरों में जेनिफर दिल खोलकर हंसते,  नाचते, हल्दी लगवाते और अपनों के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है. दुल्हन बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जेनिफ़र ने कैप्शन में अपने फ्रेंड्स का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने लिखा, "मेरी हल्दी सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं थी... बल्कि प्यार से भरा एक पल था. जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, तो मुझे कुछ नया नजर आता है... एक मुस्कान, गले मिलना, कोई चीयर कर रहा है, कोई यह श्योर कर रहा है कि सब कुछ एकदम परफेक्ट हो. लोग अक्सर कहते हैं कि वे लकी हैं कि उनके पास अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इस मामले में मैं सबसे ज़्यादा लकी हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने जिंदगी में जरूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले. इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज़्यादा प्यार करने के लिए, मुझे इतना हंसाने के लिए कि मेरे गाल दुखने लगे, और मुझे यह याद दिलाने के लिए कि जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे वे लोग हैं जो हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहते हैं, आप सभी का शुक्रिया. मेरे सबसे फेवरेट लोगों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे. आप मेरी जिंदगी के सबसे बड़े ब्लेसिंग्स में से एक हैं और हमेशा रहेंगे."

जेनिफर की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही उन्हें लाइफ के इस नए चैप्टर के लिए बधाई दे रहे हैं.

Share this article