हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के बढ़े हुए वज़न और उनके लुक्स को लेकर ऑनलाइन ट्रोल (Online Trolling) करने वालों को कड़ी फटकार लगाई है. इंटरव्यू में परिणीति ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भी सपोर्ट किया, जो बेटे के जन्म से अपने बढ़े हुए वज़न और लुक्स (Postpartum appearance) के लिए बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं.

पिछले साल अक्टूबर में बेटे नीर को जन्म देने के बाद अब परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी पर अपनी नई वेब सीरीज शक से डेब्यू कर रही हैं. आजकल एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी दौरान दिए एक इंटरव्यू में परिणीति ने महिलाओं को बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग करने के मुद्दे पर अपने विचार खुलकर मीडिया के सामने रखे.

इंटरव्यू में कैटरीना को सपोर्ट करते हुए परिणीति ने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं की बॉडी पर कमेंट करना सही नहीं है. परिणीति ने कहा- जब कोई व्यक्ति बच्चे को जन्म देने के बाद किसी महिला की बॉडी शेमिंग करता है, तो मुझे यह अनपढ़ो वाली सोच लगती है. अगर आप बाल कटवाएंगे तो बाल छोटे होंगे, हॉलिडे पर जाते हैं तो बॉडी टैन होगी, जिम जाते हैं तो एब्स बनेंगे.

ऐसे ही जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो उस बदलाव को , उसके लुक्स को गलत तरीके से क्यों देखा जाता है. अगर मैं किसी महिला के शरीर पर स्ट्रेच मार्क देखती हूं तो वह इसे बच्चे को जन्म देने की खूबसूरत निशानी मानती हूं और पूछती हूं कि बच्चा कैसा है?

इंटरव्यू में परिणीति ने ये भी बताया कि मैं ऐसी फालतू बातों पर ध्यान नहीं देती हूं. अगर मेरे साथ ऐसा होता भी है, तो मुझे पता ही नहीं चलता. क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर इतना समय नहीं बिताती. और अगर मुझे पता चल भी जाए, तो भी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अनजान लोग मेरे बारे में क्या बातें कर रहे हैं. मेरे पास इन फालतू बातों के लिए समय नहीं है.
