फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) में बेहतरीन एक्टिंग के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) से सम्मानित किया गया. अपनी लाइफ के बिगेस्ट अचीवमेंट को हासिल करने के बाद कार्तिक आर्यन सीधे पहुंचे लालबागचा राजा (Lal Baghcha Raja) के दरबार में.

कल यानी 22 सितंबर का दिन कार्तिक आर्यन क की लाइफ का बेहद खास दिन था. बीते कल कार्तिक उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार एक्टिंग के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्तिक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया.इस अवॉर्ड को जीतने के बाद कार्तिक आर्यन ने गणपति बप्पा को याद किया.

कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गणपति बप्पा के दर्शन करते समय की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में कार्तिक बप्पा के चरणों में अपने सम्मान को समर्पित करते हुए और सिर झुकाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा – मेरे सुखकर्ता दुखहर्ता धन्य है…शब्दों से परे हैं…

सोशल मीडिया पर कार्तिक के लालबागचा राजा के गणपति बप्पा के दर्शन करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कार्तिक नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल पहुंचे.

वीडियो में देख सकते हैं कि कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड को बप्पा के चरणों में समर्पित करते हैं. उनके चरणों में श्रद्धा से सिर झुकाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

मंदिर विजिट के इस वीडियो में कार्तिक आर्यन ब्लू एंड व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहने हुए एकदम नए लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं. और श्रद्धालुओं से गणपति बप्पा मोरया कहते हुए दिख रहे हैं.
