Close

रणदीप हुड्डा ने बेटी न्योमिका को डेडिकेट किया नेशनल अवॉर्ड, बोले- थैंक्स फैमिली एंड स्वातंत्र्य वीर सावरकर टीम, मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं (Randeep Hooda dedicates National Award to daughter Nyomica; thanks family and ‘Swatantrya Veer Savarkar’ team, ‘I feel so encouraged’)

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को हाल ही में फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर (Swatantrya Veer Savarkar) के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिला है. एक्टर और डायरेक्टर ने ये अवॉर्ड अपनी बेटी नियोमिका, वाइफ लिन लैशराम, फैमिली, टीम और अपने फैंस को डेडिकेट किया है, जिन लोगों उनके काम को सराहा है.

बीते 22 सितंबर को रणदीप हुड्डा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘डायरेक्टर की बेस्ट डेब्यू फिल्म’ का अवॉर्ड मिला. ये अवॉर्ड उन्हें साल 2024 में आई फिल्म बायोपिक ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए मिला. रणदीप हुड्डा की ये पहली थी, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया था.

अवॉर्ड सेरेमनी समाप्त होने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की. इन तस्वीरों में एक्टर में अपनी बेटी नियोमिका, पत्नी लिन लैशराम और पिता के साथ नज़र आ रहे हैं.

तस्वीरों के साथ रणदीप ने एल लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी उनके लिए क्या मायने रखती है. ये अवॉर्ड सिर्फ़ एक प्रोफेशनल अचीवमेंट नहीं है, बल्कि उनकी बेटी और परिवार ने इस मौके को और भी खास बना दिया.

एक्टर से डायरेक्टर बने रणदीप ने अपनी टीम और उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को पर्दे के पीछे रहकर ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद की है.

रणदीप हुड्डा ने ये भी लिखा -भारत के राष्ट्रपति से यह अवॉर्ड प्राप्त करना बहुत गौरव का पल था. उस समय मैं वहां सिर्फ रणदीप हुड्डा के तौर पर ही नहीं, बल्कि न्योमिका के पिता के तौर पर भी मौजूद था. उस पल को अपनी फैमिली के साथ शेयर करना इसे और भी खास बना देता है. इन तस्वीरों के साथ ही रणदीप और लिन अपनी बेटी न्योमिका की झलक भी दिखाई है, लेकिन फेस को इमोजी से छिपा दिया है.

Share this article