Close

Salman Khan Weight Loss At 60: 60 साल की उम्र में सलमान खान ने किया वेट लॉस, सुपरस्टार ने किया खुलासा- नयनतारा संग अगली फिल्म के लिए किया वेट लॉस ट्रांसफार्मेशन, बोले- मैंने 16 किलो वजन कम किया है (Salman Khan reveals weight Loss transformation for next film Nayanthara, says ‘I’m down to 16 kgs’)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी लीनर अपीयरेंस (Leaner Appearance) के लिए सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं. पिछले 8-10 दिनों से उनके वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की खूब चर्चा हो रही है. अब जाकर सुपरस्टार ने अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा किया है.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आजकल अपने काउबॉय लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं. सलमान खान के चाहने वालों को लगता है कि शायद वे बीमार हैं. लेकिन ये सच नहीं है. और अब जाकर सलमान ने अपने फैंस की जिज्ञासाओं पर विराम लगाते हुए खुद इस बात का खुलासा किया है.

असल में सलमान खान शो 'अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे. इसी दौरान सलमान खान ने अपने इस वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा किया.

रिपोर्ट्स का ये दावा है कि रॉकिंग स्टार की तरह सलमान खान के फीचर्स शार्प और फिजिक स्लिम लग रही हैं. उनके इस लुक की तस्वीरें वायरल होने के बाद बहुत से फैंस ने ये कमेंट किया है कि बहुत सालों बाद सलमान खान के बेस्ट लुक देखने को मिला है. कुछ रिपोर्ट्स ने तो ये दावा किया है कि पिछले महीने तक उन्होंने 7-8 किलों वजन कम किया है. लेकिन अब सलामन ने खुद अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

शो अलायंस में स्पेशल अपीयरेंस में नजर सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को पतला देख चिढ़ाते हुए कहते हैं कि तुम्हारा वजन कम हो गया. सोहेल खान बड़े गर्व से अपनी टोंड फिजिक दिखाते हुए कहते हैं कि 12 किलो. जबकि सलमान वहां मौजूद सभी लोगों को सरप्राइज़ करते हुए कहते हैं - मैं 16 किलो वजन कम किया है.

ऐसा अनुमान है कि यह ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन सलमान की आने वाली एक्शन थ्रिलर फ़िल्म की तैयारी का हिस्सा है. इस फ़िल्म उनके साथ साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी.

Share this article