जय भानुशाली और माही विज (Jay Bhanushali And Mahhi Vij) की बेटी तारा (Jay Bhanushali And Mahhi Vij's daughter Tara) 3 अगस्त को 7 साल (Tara Bhanushali turns 7) की हो गई हैं. ऐसे में मां माही ने लाडली के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी (Tara Bhanushali's birthday celebration) रखी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ में गाने की एक लाइन भी शेयर की है. जय भानुशाली से तलाक के बाद ये उनकी बेटी का पहला बर्थडे है और माही बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन में अकेले ही नज़र आईं.

माही विज ने अपनी बेटी तारा के बर्थडे पर एक शानदार पार्टी रखी थी. इस सेलिब्रेशन में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए. इस पार्टी की थीम HUNTR/X पर बेस्ड थी. तारा की बर्थडे ड्रेस भी लHUNTR/X से इंस्पायर थी और वो हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रही थीं. इस मौके पर तारा ने बर्थडे केक काटा, खूब डांस किया, बच्चा पार्टी के साथ गेम्स खेले और खूब एन्जॉय किया. माही ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपनी लाडली पर प्यार लुटाया है.

माही ने तारा के साथ बर्थडे केक थामे हुए कई पोज़ दिए हैं और तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने गाना लगाया है, 'दहलीज़ पे मेरे दिल की... जो रखे हैं तूने कदम... तेरे नाम पे मेरी ज़िंदगी लिख दी मेरे हमदम..₹ हाँ सीखा मैंने जीना जीना कैसे जीना...' ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी बर्थडे तारा. बाकी गाना सब कुछ बयां कर रहा है." इसके अलावा माही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, 'मेरी ख्वाहिश है कि मैं तुम्हारी हर ख्वाहिश पूरी करूं."

फैंस हमेशा की तरह माही-तारा की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और तारा को बर्थडे विश कर रहे हैं, लेकिन जिस बात ने उनका ध्यान खींचा वो था पापा जय भानुशाली का बेटी के बर्थडे पार्टी से गायब रहना. हालांकि जय ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया है और इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. फिर भी फैंस हैरान हैं कि वो बर्थडे सेलिब्रेशन में क्यों शामिल नहीं हुए.

जय भानुशाली और माही विज (Jay Bhanushali And Mahhi Vij) कभी टीवी की दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल (Favourite Couple) हुआ करते थे. लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं. इसी साल जय भानुशाली और माही विज ने जनवरी में एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके सेपरेशन अनाउंस की थी. कपल ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि बच्चों की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे और अलग होने के बाद भी दोनों दोस्त बने रहेंगे.

