रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस प्रोमो के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आमिर खान को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. हाल ही में आमिर खान ने तीसरी बार शादी की है, इसलिए नेटिजन्स ने प्रोमो के बहाने उनकी पर्सनल लाइफ पर खूब कमेंट्स किए.कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तीसरी शादी को लेकर जमकर टांग खींच रहे हैं.
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'अमिताभ जी को आमिर से पूछना चाहिए कि वो चौथी शादी कब कर रहे हैं?' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- क्या आमिर यहां अपनी शादियों के बारे में बात करने आए हैं?
कुछ यूजर्स ने तो 'केबीसी' की थीम 'सोचना पड़ेगा' को ही आमिर की शादी से जोड़ दिया. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'तीसरी शादी के बाद आमिर को सच में अब सोचना पड़ेगा.' सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों कमेंट्स वायरल हो रहे हैं जहां लोग आमिर की पर्सनल लाइफ पर अलग-अलग तरह के जोक्स बना रहे हैं. बता दें कि अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 में 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
Link Copied
