अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) का आगाज हो चुका है. शो का पहला एपिसोड 10 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol), आमिर खान (Aamir Khan) और प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) पहुंचे थे. ये सभी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के प्रमोशन के लिए शो में आए थे. शो में बातचीत के दौरान प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) ने एक खुलासा किया कि सभी हंस हंस कर लोट पोट हो गए.

प्रिटी जिंटा हॉट सीट पर बैठी थीं. पहले तो अमिताभ बच्चन ने उन्हें इस बात के लिए डांट लगाई कि वो उन्हें हर बर्थडे पर विश करते हैं, लेकिन वो कभी जवाब नहीं देतीं. इस पर प्रिटी ने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि दरअसल उनके जुड़वां बच्चे 4 साल के हैं और वो उनके साथ इतनी बिजी रहती हैं कि फोन देखने का टाइम ही नहीं रहता उनके पास.

