सोनी टीवी (Sony TV) ने अपने पॉपुलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Petrol)
के नए सीज़न की अनाउंसमेंट कर दी है. लंबे समय बाद शो का नए सीजन ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट’ की वापसी होने जा रही है. शो का प्रोमो (Crime Petrol new season promo) रिलीज़ हो चुका है और मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है. इस नए सीजन की सबसे खास बात यह है कि ‘सिंघम’ अजय देवगन (Ajay Devgn) इस शो को होस्ट करने वाले हैं. अनूप सोनी (Anup Soni) की अब शो से छुट्टी हो चुकी है.

क्राइम पेट्रोल 2026 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn to Host Crime Patrol) दिखाई देते हैं. प्रोमो में अजय देवगन कहते हैं, “बचपन में हमें सिखाया जाता है अजनबियों से बचकर रहना, रात को घर का ताला लगाना, लेकिन अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केसेस हैं, जुर्म करने वाला कोई अनजान नहीं… अपना होता है, जिन्हें हमारे घर का रास्ता भी पता होता है, कभी-कभार चाबी भी होती है और डाइनिंग टेबल पर कुर्सी भी. मतलब कई केसेस में अपना ही खून. इट्स शॉकिंग.”

अजय आगे कहते हैं, “इस बार क्राइम पेट्रोल में हम ऐसे केसेस सामने लाना चाह रहे हैं जिन्होंने देश को हिला दिया. हमें घबराना नहीं है, हमें समझना है क्योंकि ये आज हो रहा है. ऐसे ही कुछ केसेस में मैं रहूंगा आपके साथ.” इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “इस बार मैं रहूंगा आपके साथ.”
अजय देवगन इसके 15 एपिसोड शूट कर चुके हैं. अगर ऑडिएंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो वो ये शो होस्ट करना जारी रखेंगे. शो 31 अगस्त से टेलीकास्ट होगा.
बता दें कि आठ सालों तक अनूप सोनी इस शो का चेहरा रहे हैं. उनकी आइकॉनिक लाइन ‘सावधान रहें, सतर्क रहें’ बेहद पॉपुलर हुई थी और लोग उन्हें होस्ट के तौर पर बेहद पसंद भी करते थे. ऐसे में अजय देवगन को होस्ट के तौर पर देखकर ऑडिएंस एक्साइटेड तो बहुत है और शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है.


