Close

एक बार फिर से गोविंदा पर भड़की सुनीता आहूजा, रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ फोटो क्लिक करवाने पर बोली – उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई हुआ (Sunita Ahuja Slams Huband Uski Budhi Bhrasht Ho Gayi Hai Govinda After He Was Snapped With Rumoured GF Komal Rani)

हाल ही में गोविंदा (Govinda) और उनकी रुमर्ड गर्ल फ्रेंड कोमल रानी (Rumoured Komal Rani) को एयरफोर्ट पर स्पॉट किया गया. जिसके वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हुए. गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से जब पैपराजी ने इस बारे में सवाल पूछा तो वे भड़की उठीं, बोली – विनाश काले विपरीत बुद्धि.

आए दिन सुनीता गोविंदा के अफेयर्स के बारे में कुछ न कुछ बयान देती रहती है. बीते दिनों गोविंदा को रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों ने मीडिया के सामने फोटोज भी क्लिक करवाए. बाद में गोविंदा और कोमल रानी के एक साथ स्पॉट होने के वीडीओ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. गोविंदा की वाइफ सुनीता से पैपराजी ने उनके बारे में सवाल किए तो सुनीता भड़की उठीं.

सुनीता ने कहा- उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है.’ये कहावत सुना है कभी विनाश काले विपरीत बुद्धि. उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलूं अभी.पैपराजी ने गोविंदा को ‘चीटर नंबर वन’ कहने वाले लोगों के बारे में सवाल पूछा.

सुनीता बोली – ये सवाल तो मुझे गोविंदा के चाहने वालों से पूछना है कि जब मैं कुछ बोलती हूं तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है. सुनीता ये भी कहा – कुछ करता तो स्टैंडर्ड का करता, ये क्या स्टैंडर्ड है. ये गोविंदा स्टैंडर्ड नहीं है.

सुनीता के इस बयान पर लोगों ने खुद सुनीता की क्लास लगा दी. एक ने कमेंट बॉक्स में लिखा है – ये नई राखी सावंत है. दूसरे ने लिखा गोविंदा ने क्या सोचकर इस आदमी से शादी की थी. तीसरे यूजर ने लिखा- इसे तो गोविंदा ही झेल सकता है. चौथे ने यही लिखा – ‘बुढ़ापे में ये स्टैंडर्ड ढूंढने निकली है. पांचवें ने भी सुनीता पर कमेंट करते हुए लिखा है कि उनकी वजह से इनका स्टैंडर्ड है, इनका खुद का अपना कुछ नहीं है, गोविंदा जी के पैसों पर ऐश करके उनका स्टैंडर्ड बता रहीं.

 

Share this article