Close

सारा अली खान- मैं बहुत ख़ुशनसीब हूं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं… देखें सारा कार्निवल की मज़ेदार फोटोज़… (Sara Ali Khan – Blessed to be surrounded with people that know me… See Saras birthday beautiful photo)

सारा अली खान का जन्मदिन 12 अगस्त को था, जो उन्होंने बड़े ही धूमधाम से मनाया.  जिसकी तस्वीरें उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं.
सारा कार्निवल थीम के साथ उनकी मज़ेदार और ख़ूबसूरत फोटोज़ देखते ही देखते वायरल हो गई.मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ-साथ सहेलियों और दोस्तों का झुंड भी पूरे मौज-मस्ती और पार्टी के मूड में दिखा. हां, ख़ास अट्रैक्शन एक्ट्रेस डिंपल कापड़िया भी रहीं और हर एक्टिविटीज़ का उन्होंने भी भरपूर लुत्फ़ उठाया.

सारा ने मां-भाई और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते हुए, केक काटते हुए पूरे शबाब पर धींगामस्ती के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. यूं तो बहुत सारी चीज़ों ने ध्यान आकर्षित किया, लेकिन बर्थडे केक टॉप पर रहा. फिल्मी थीम पर रंगबिरंगे कलर्स के साथ लाजवाब केक, जहां क्लैपबोर्ड, पासपोर्ट, ड्रेसेज, बैग, शूज़, कॉफी सब कुछ दर्शाया गया था. हां, उनका 31वें जन्मदिन का नंबर कुछ इस तरह था कि 13 दिखाई दे रहा था, यह एक और अलग ढंग की मस्ती और क्रिएटीविटी रही.

इन फोटोज़ के साथ सारा कहती हैं-
मैं बहुत ख़ुशनसीब हूं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो मुझे पूरी तरह से जानते है, फिर भी मेरे साथ बने रहने जितने कूल और थोड़े पागल हैं.

सच ही कहा सारा अली ने सारा कार्निवल बर्थडे पार्टी में मां, भाई और दोस्तों का क्रेज़ीनेस दिखा. फैंस ने भी इन पर जमकर कमेंट्स किए. प्रशंसक भी कितनी बारीक़ी से अपने फेवरेट के पोस्ट को देखते हैं, इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक ने तो यहां तक कह दिया कि ममा बेटी सेम सेम चप्पल… सो लवली…
किसी का कहना था कि जिसने भी केक बनाया है वो सारा को अच्छी तरह से जानता है.

 

यक़ीनन सारा की सभी पसंदीदा चीज़ें केक के डेकोरेशन में थीं, यहां तक की ब्रोकोली भी.
आप भी उत्सुक होंगे उन तस्वीरों को देखने के लिए तो देर किस बात की आइए, सारा कार्निवल में शरीक होते हैं तस्वीरों के ज़रिए.

Photo Courtesy: Social Media

Share this article