Close

टॉक्सिक के सेट पर प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी का बॉडीगार्ड की तरह रखा ख्याल – यश ने बताया, बोले – मैं बहुत थोड़ा ज़्यादा परेशान था (Yash reveals he took care of pregnant Kiara Advani like a bodyguard on Toxic set, ‘I was more worried’)

यश और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Much Awaited Film Toxic) जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन उस से पहले फिल्म का एल्बम लॉन्च किया गया. इस इवेंट में यश ने फिल्म में काम करने वाली सभी एक्ट्रेसेज को खूब तारीफ को, खासतौर से प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी (Pregnent Kiara Advani) के काम के प्रति डेडिकेशन की.

Kiara Advani

मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक के एल्बम लॉन्च इवेंट में यश ने सभी एक्ट्रेसेज के काम की दिल खोलकर प्रशंसा की. यश ने हुमा कुरैशी को चैलेंजिंग, रुक्मिणी वसंत को लंबी रेस का घोड़ा, तारा सुतारिया को स्टनिंग और कियारा आडवाणी को डेडिकेटेड बताया.

Kiara Advani

इवेंट के दौरान यश से कियारा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में सवाल पूछा गया तो यश ने कहा – कियारा एक प्रोफेशनल एक्टर है. जब प्रेग्नेंट कियारा के बारे में पता कि वो भी फिल्म में हैं, तो मैं परेशान हो गया था. क्योंकि फिल्म में कियारा का रोल काफी डिमांडिंग था.

Kiara Advani

और शूटिंग के दौरान काफी मेहनत और मुश्किले आने वाली थी. सेट पर मैंने कियारा से रैन सीक्वेंस शूट के बारे में पूछा कि क्या उन्होंने पहले इस तरह के शूट किए हैं. तो कियारा ने मना कर दिया. इसके बाद कियारा ने अपने काम में जो डेडीकेशन दिखाया जो मेहनत की उसे देखकर मैं हैरान था.

Kiara Advani

कियारा की प्रेग्नेंसी जर्नी पर सवाल पूछने पर यश ने कहा- प्रेग्नेंट होने के बाद भी कियारा ने इस फिल्म को 100 प्रतिशत कमिटमेंट के साथ कंप्लीट किया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं और डायरेक्टर गीतू मोहनदास कियारा को लेकर बहुत चिंतित रहते थे. हमने सेट पर बाउंसर्स और बॉडीगार्ड की तरह कियारा का ध्यान रखा है. थैंक्यू कियारा, ये मूवी बहुत स्पेशल है.

Kiara Advani

बता दें कि फिल्म में कियारा और यश के इंटीमेट सीन्स पर इंटरनेट पर खूब बवाल मचा. कियारा को ऐसे सीन्स करने के लिए ट्रोल किया गया.

 

Share this article